facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HCLTech का बड़ा AI दांव! सर्वम के साथ मिलकर बनाएगी भारत का सॉवरिन AI भविष्य

Advertisement

HCLTech का मानना है कि सर्वम के साथ साझेदारी से सॉवरिन AI, सरकारी सेवाओं और एंटरप्राइज AI के क्षेत्र में बड़े अवसर पैदा होंगे।

Last Updated- June 17, 2026 | 8:01 AM IST
HCLTech
Representative image

एचसीएलटेक के मुख्य कार्य अधिकारी और प्रबंध निदेशक सी विजयकुमार का मानना है कि ‘सर्वम’ पर दांव लगाने से कंपनी को सॉवरिन एआई के अवसर मिल सकेंगे। शिवानी शिंदे के साथ वर्चुअल बातचीत में उन्होंने बताया कि देश की तीसरी सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी ने सर्वम पर दांव क्यों लगाया और इससे क्या अवसर सृजित होंगे। उन्होंने एजेंटिक एआई पर भी बात की। प्रमुख अंश …

एचसीएल ने इस पर दांव क्यों लगाया?

हमारी बातचीत के आधार पर मैं सर्वम टीम से केवल इंडिया एआई समिट के दौरान ही मिला था और हमने जो प्लेटफॉर्म देखा वह वास्तव में विश्व स्तरीय था। गुणवत्ता अत्यंत अच्छी थी। प्रत्यूष (कुमार) और विवेक (राघवन) दोनों के साथ हमारी बातचीत ने मुझे काफी हद तक यह सहजता दे दी कि यह भारत और संभवतः दुनिया के लिए एआई के क्षेत्र में भारत की एक प्रभावशाली कंपनी बन सकती है।

हमने सोचा कि अपनी वैश्विक मौजूदगी, एआई में अपनी महत्त्वाकांक्षाओं और गहरी इंजीनियरिंग की अपनी विरासत को देखते हुए हम सार्थक भूमिका निभा सकते हैं। हमारे पास कई सॉफ्टवेयर उत्पाद भी हैं जिनसे फुल स्टैक निर्माण में मदद मिल सकती है। इसलिए मैंने इसे साझेदारी करने और हमारे लिए विकास का पूरी तरह से नई राह के लिहाज से एक बहुत अच्छे अवसर के रूप में देखा।

इस निवेश से आप क्या अवसर देखते हैं?

हमने अपने आधुनिक एआई राजस्व को बढ़ाने के लिए वृद्धि के पांच नए तरीकों पर बात की है। हालांकि एआई के कारण हमारे मौजूदा राजस्व में कुछ कमी होती है। लेकिन एआई से कई बड़े मौके भी पैदा हो रहे हैं, जैसे एआई फैक्टरियां, फिजिकल एआई, डिजाइन वेरिफाई करने के लिए इन्फरेंसिंग चिप और एआई को बड़े स्तर पर ले जाने में मदद के लिए विशिष्ट तरह के आईपी बनाना।

इससे वृद्धि की पूरी तरह से नई राह खुलती है और यह राह है सॉवरिन एआई। सॉवरिन एआई में चार बड़े विषय हैं जिन पर हम काम कर रहे हैं। उनमें से दो भारत के लिए खास हैं और दो वैश्विक हैं। भारत के लिए दो खास विषय निश्चित रूप से बैंकिंग, बीमा, गोवटेक और अन्य बड़ी वाणिज्यिक फर्मों जैसे क्षेत्रों के उद्यम हैं। वे एआई अपनाने पर विचार कर रहे हैं। उन्हें ऐसे समाधान की आवश्यकता है जिससे वे आश्वस्त महसूस कर सकें यानी बहुभाषी क्षमताएं, सुनिश्चित डेटा सुरक्षा और मूल्य-प्रदर्शन जो बड़े स्तर के लिए किफायती हो। सर्वम यहां बेहद सटीक बैठता है। उनके पास पहले से ही वित्तीय सेवाओं और बीमा क्षेत्रों में पैठ के कई बेहतर उदाहरण हैं।

दूसरा विषय स्वयं सरकार है। नागरिक सेवाओं पर फिर से विचार करने का जबरदस्त अवसर है जो एआई के बिना संभव नहीं होता। इसलिए यह एक बड़ा अवसर है।

दुनिया के हिसाब से बात करें, तो अब जबकि हर कोई फ्रंटियर मॉडल अपना रहा है और उन्हें उत्पादन में लगा रहा है, लेकिन उद्यम के असल इस्तेमाल के मामलों के लिए कंपनियां स्मॉल लैंग्वेज मॉडल (एसएमएल) या डोमेन के खास मॉडल पर विचार कर सकती हैं जो बहुत कुशल होते हैं। आप उन मॉडलों को अपने स्वयं के डेटा के साथ प्रशिक्षित कर सकते हैं और वे बहुत अधिक सटीक हो सकते हैं।

क्या इसका मतलब यह है कि आप सर्वम को अपने उत्पादों की पेशकशों और समाधानों में शामिल करेंगे?

हम इसे एक विकल्प के तौर पर देंगे। जाहिर है हर समाधान अलग होता है। हमने सभी बड़ी मॉडल कंपनियों के साथ साझेदारी भी की है। ओपनएआई के साथ सबसे पहले हमने साझेदारी की। गूगल जेमिनाई के साथ हमारी बहुत दमदार साझेदारी है और हम एंथ्रोपिक के साथ भी काम कर रहे हैं। इसलिए मुझे लगता है कि यह एक हाइब्रिड रणनीति होने वाली है। मुझे लगता है कि एसएमएल और सॉवरिन एआई इस रणनीति के बहुत अहम पहलू होंगे।

सर्वम में 10.46 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ क्या आपको निदेशक मंडल में जगह मिलेगी? क्या आप कंपनी की रणनीति में सक्रिय भूमिका निभाएंगे?
हां, हमें निदेशक मंडल में जगह मिलेगी। निदेशक मंडल की उस सदस्यता के तहत हम रणनीति में सक्रिय रूप से योगदान देंगे। बेशक उनकी संस्थापक टीम बहुत काबिल है और वे लगातार मजबूत संगठन बना रहे हैं। सर्वम में हम वैश्विक उद्यम की अपनी समझ उपलब्ध कराएंगे। हम अपनी कुछ गहरी इंजीनियरिंग क्षमताओं और सॉफ्टवेयर आईपी का भी इस्तेमाल करेंगे।

क्या भविष्य में कंपनी में आपकी हिस्सेदारी बढ़ाने की गुंजाइश है?

फिलहाल हमारा ध्यान इस साझेदारी को सफल बनाने पर है। आज इस पार्टनरशिप का पहला दिन है।

Advertisement
First Published - June 17, 2026 | 8:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement