facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Aramco चेयरमैन को Reliance Industries का डायरेक्टर बनाने के खिलाफ 16 प्रतिशत शेयरहोल्डर्स ने किया मतदान

Advertisement

Aramco चेयरमैन को RIL के बोर्ड ने स्वतंत्र निदेशक के रूप में पांच साल के लिए फिर से नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। हालांकि, 16% शेयरधारकों ने प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया।

Last Updated- June 22, 2024 | 2:37 PM IST
Reliance pauses buying of Venezuelan oil after Trump authorises 25% tariff

Reliance Industries Director: रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरधारकों ने सऊदी अरामको के चेयरमैन यासिर ओथमान एच अल-रुमय्यान ( Saudi Aramco Chairman Yasir Othman H Al-Rumayyan) को कंपनी के निदेशक मंडल (board of directors) में स्वतंत्र निदेशक के रूप में पांच साल के लिए फिर से नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। हालांकि, 16 प्रतिशत से अधिक शेयरधारकों ने प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया।

रिलायंस ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि शेयरधारकों ने डाक मतपत्र के माध्यम से अल रुमय्यान की पुनर्नियुक्ति के साथ ही हैग्रीव खेतान को निदेशक मंडल में स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दी।

लंबे समय से कंपनी के कार्यकारी पी एम एस प्रसाद को अगले पांच साल के लिए निदेशक के रूप में फिर से नियुक्त करने को भी शेयरधारकों की मंजूरी मिल गई।

सूचना में कहा गया कि अल रुमय्यान की पुनर्नियुक्ति के प्रस्ताव के पक्ष में 83.97 प्रतिशत और खिलाफ 16.02 प्रतिशत मत पड़े। अल-रुमय्यन दुनिया के सबसे बड़े सॉवरेन वेल्थ फंड में से एक सऊदी अरब के सार्वजनिक निवेश कोष के प्रमुख भी हैं।

अल-रुमय्यन को पहली बार 2021 में तीन साल के कार्यकाल के लिए रिलायंस के निदेशक मंडल में नियुक्त किया गया था। उनका पहला कार्यकाल 18 जुलाई, 2024 को समाप्त हो रहा है। …और अब उन्हें 18 जुलाई, 2029 तक फिर से नियुक्त किया गया है।

खेतान एंड कंपनी में साझेदार खेतान को एक अप्रैल, 2024 से पांच साल के लिए स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया गया था। लेकिन उनकी नियुक्ति के प्रस्ताव के खिलाफ भी लगभग 13 प्रतिशत शेयरधारकों ने मतदान किया। उनकी नियुक्ति के पक्ष में 87.15 प्रतिशत शेयरधारकों ने मतदान किया।

Advertisement
First Published - June 22, 2024 | 2:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement