facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

200 विमानों के परिचालन से बाहर होने का एयर ट्रैफिक पर न्यूनतम प्रभाव होगा: रिपोर्ट

Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया कि चालू वित्त वर्ष में हवाई यात्री यातायात लगभग 37.5 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है, जो महामारी से पहले के स्तर का 1.09 गुना है।

Last Updated- December 23, 2023 | 10:05 AM IST
Sky high: Airfares soar up to 89% on key routes for Diwali week
Representative Image

देश में अगले साल मार्च तक 200 विमानों को परिचालन से बाहर करने की आशंका से हवाई यात्री यातायात पर न्यूनतम प्रभाव पड़ेगा। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ‘केयरएज’ की रिपोर्ट में यह बात कही गई। रिपोर्ट में कहा गया कि चालू वित्त वर्ष में हवाई यात्री यातायात लगभग 37.5 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है, जो महामारी से पहले के स्तर का 1.09 गुना है।

शोध और सलाहकार फर्म सीएपीए इंडिया ने पिछले महीने के अंत में कहा था कि भारतीय एयरलाइंस के बेड़े में गंभीर बाधा बनी हुई है और आपूर्ति श्रृंखला तथा रखरखाव से जुड़े मुद्दों के कारण वित्त वर्ष 2023-24 के अंत तक करीब 200 विमान परिचालन से बाहर हो सकते हैं।

केयरएज रेटिंग्स के निदेशक मौलेश देसाई ने कहा कि मार्च, 2024 तक लगभग 200 विमानों को खड़ा किए जाने की आशंका के बावजूद यातायात पर इसका 3-4 प्रतिशत असर होने का अनुमान है।

उन्होंने कहा कि पट्टों के विस्तार और यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी के कारण इसका न्यूनतम असर होगा।

Advertisement
First Published - December 23, 2023 | 10:05 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement