facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Byju’s के 2,000 पूर्व कर्मचारी एनसीएलटी में बकाया वेतन और भत्तों के लिए कंपनी पर मुकदमा दायर करेंगे

Advertisement

कर्मचारियों का दावा है कि उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया, भविष्य निधि और ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं किया गया

Last Updated- May 23, 2024 | 10:20 PM IST
Byjus

पिछले साल एडटेक क्षेत्र की संकटग्रस्त दिग्गज बैजूस के कर्मचारी अजय (बदला हुआ नाम) ने मुंबई में अपने माता-पिता को उपहार मेदेने के लिए एक करोड़ से अधिक में एक मकान खरीदा था। उन्होंने बैंक से ईएमआई पर लगभग 75 लाख रुपये का ऋण लिया। हालांकि इस सौदे के कुछ महीने बाद बैजूस ने उन्हें नौकरी से हटाने का नोटिस थमा दिया। पिछले साल उन्हें कम कीमत पर अपनी संपत्ति बेचनी पड़ी और चॉल में अपने पिछले आवास में जाना पड़ा।

अजय ने कहा, ‘एक मध्य वर्गीय लड़के का सपना था कि वह अपने माता-पिता को उपहार में मकान और उन्हें मुंबई की चॉल से बाहर निकाले।’ भविष्य निधि, ग्रेच्युटी और पूरा मुआवजा पाने के लिए उन्हें यहां-वहां भटकने के लिए भी मजबूर होना पड़ा। वह अभी तक भी कंपनी से रकम हासिल नहीं कर पाए हैं। अजय ने आरोप लगाया, ‘जब मैंने मानव संसाधन विभाग को कॉल किया, तो उन्होंने मुझे गालियां दीं।’

अजय बैजूस के उन 2,000 असंतुष्ट पुराने कर्मचारियों में से हैं, जिन्होंने अपने अधिकारों के लिए लड़ने के वास्ते हाथ मिलाया है। नई दिल्ली सहित देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित उनमें से कई कर्मचारी अगले सप्ताह अपने बकाया भुगतान के लिए पूर्व नियोक्ता को बेंगलूरु में राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ले जाने की योजना बना रहे हैं।

बैजूस के पूर्व शिक्षक भरत (बदला हुआ नाम) ने कहा, ‘एनसीएलटी में अपना मुकदमा लड़ने के लिए हम पहले ही एक वकील को नियुक्त कर चुके हैं और कुल दावा राशि एक करोड़ रुपये से अधिक है जो मामला दायर करने के लिए जरूरी सीमा होती है।’ उन्होंने कहा कि उनमें से कई लोग बैजूस के साथ कानूनी लड़ाई में भाग लेने से डरते हैं क्योंकि उन्हें डर है कि इससे उनके करियर पर खराब असर पड़ेगा।

Advertisement
First Published - May 23, 2024 | 10:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement