facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Zomato के 72 फीसदी कस्टमर कैश ऑन डिलिवरी ऑर्डर पर दे रहे 2,000 के नोट

Advertisement
Last Updated- May 22, 2023 | 8:34 PM IST
Zomato's dominance will be affected by ONDC, valuation of companies may decrease

फूड एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म Zomato ने सोमवार को एक ट्वीट कर कहा कि शुक्रवार से उसके 72 फीसदी कैश ऑन डिलिवरी (CoD) ऑर्डर का भुगतान ग्राहकों ने 2,000 रुपये के नोट देकर किए हैं। यह भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा प्रचलन से 2,000 रुपये के नोटों को वापस लेने की घोषणा के दो दिन बाद आया है।

हालांकि, कंपनी से जुड़े एक करीबी सूत्र ने कहा कि यह कदम महज एक मार्केटिंग रणनीति थी और साझा किए गए आंकड़े का कोई तथ्यात्मक आधार भी नहीं था।

सूत्र ने कहा, ‘जोमैटो की मार्केटिंग टीम आए दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मजाकिया पोस्ट करती रहती है। ट्वीट में दर्शाये गए आंकड़े मनमाने हैं और इनका कोई तथ्यात्मक आधार भी नहीं है। इसे एक मीम के तौर पर ट्वीट किया गया था।’

हालांकि, जोमैटो से इस बारे में पूछे जाने पर उसने तत्काल कोई जवाब नहीं दिया।

रिजर्व बैंक ने साल 2018-19 में ही 2,000 रुपये के नोटों की छपाई बंद कर दी। उसने कहा कि प्रचलन में मौजूदा नोटों को 30 सितंबर तक बैंकों में जमा किया जा सकता है या फिर इसे बदला जा सकता है। हालांकि, ये नोट इस अवधि के अंत तक वैध मुद्रा बने रहेंगे।

फिर भी, उपभोक्ताओं के बीच नोटों से छुटकारा पाने की तत्परता बनी हुई है। कई जोमैटो ग्राहकों ने शनिवार को ट्वीट कर अपनी निराशा जाहिर की। उन्होंने कहा कि फूड एग्रीगेटर कंपनी के डिलीवरी पार्टनरों ने 2,000 रुपये के नोट स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

Advertisement
First Published - May 22, 2023 | 8:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement