facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

29.16 करोड़ हुई TCS के पूर्व CEO गोपीनाथन की सैलरी, 13.17 फीसदी का हुआ इजाफा

Advertisement
Last Updated- June 07, 2023 | 2:48 PM IST
Rajesh Gopinathan

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) Rajesh Gopinathan का कुल पारिश्रमिक या वेतन बीते वित्त वर्ष 2022-23 में 13.17 प्रतिशत बढ़कर 29.16 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी की 2022-23 की वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

टीसीएस ने कहा कि बीते वित्त वर्ष में गोपीनाथन को कमीशन के रूप में 25 करोड़ रुपये, वेतन में 1.73 करोड़ रुपये और अन्य लाभ के रूप में 2.43 करोड़ रुपये मिले। गोपीनाथन 31 मई तक कंपनी के सीईओ थे। उन्होंने छह साल तक यह जिम्मेदारी संभाली। वित्त वर्ष 2021-22 में उन्हें कुल 25.76 करोड़ रुपये का वेतन और अन्य लाभ मिले थे।

सबसे बड़ी कंपनी का नेतृत्व करने के बावजूद गोपीनाथन का वेतन अन्य समकक्षों के अलावा कंपनी में उनके पूर्ववर्ती एन चंद्रशेखरन को 2016-17 में मिले वेतन तुलना में कम है। टाटा संस का चेयरमैन बनने से पहले चंद्रशखरन टीसीएस के सीईओ थे।

मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) से पदोन्नत होने के बाद चंद्रशेखरन का वेतन 2016-17 के 6.22 करोड़ रुपये से बढ़कर 2017-18 में 12.5 करोड़ रुपये हो गया था। गोपीनाथन के उत्तराधिकारी के. कृतिवासन को प्रति माह 10 लाख रुपये का मूल वेतन मिलेगा, जो 16 लाख रुपये तक जा सकता है।

इसके अलावा उन्हें निदेशक मंडल द्वारा तय कमीशन और नि:शुल्क आवास सुविधा भी मिलेगी। कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) एन जी सुब्रमण्यम को वित्त वर्ष 2022-23 में कुल 23.60 करोड़ रुपये का वेतन मिला, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में लगभग 20 करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - June 7, 2023 | 2:36 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement