facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

चालू वित्त वर्ष में 3-5 फीसदी वृद्धि का अनुमान मौजूदा परिवेश के हिसाब से अच्छा: HCL CEO

Advertisement

HCL CEO ने कहा कि क्लाउड माइग्रेशन और जेनएआई परियोजनाएं जोर पकड़ रही हैं, लेकिन वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र को ‘‘प्रतिकूल परिस्थितियों’’ का सामना करना पड़ सकता है।

Last Updated- April 29, 2024 | 12:01 PM IST
HCL Tech Q1
Representative Image

एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विजयकुमार ने कहा कि कंपनी की वित्त वर्ष 2024-25 में अनुमानित तीन से पांच प्रतिशत की राजस्व वृद्धि वर्तमान परिवेश के हिसाब से एक ‘‘अच्छी वृद्धि’’ को प्रतिबिंबित करती है। उन्होंने कहा कि क्लाउड माइग्रेशन और जेनएआई परियोजनाएं जोर पकड़ रही हैं, लेकिन वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र को ‘‘प्रतिकूल परिस्थितियों’’ का सामना करना पड़ सकता है।

विजयकुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘ एचसीएल टेक्नोलॉजीज (एचसीएलटेक) सेमीकंडक्टर, ऑटोमोटिव और जापान जैसे भौगोलिक क्षेत्रों में मजबूत वार्षिक राजस्व हासिल करने वाले मंचों के अधिग्रहण के लिए उत्सुक है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि कंपनी जेनरेटिव एआई अवसरों को भुनाने के लिए तैयार है और इस साल जेनएआई का फायदा उठाते हुए 50,000 लोगों को पूरी तरह से प्रशिक्षित किए जाने की उम्मीद है।

विजयकुमार ने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए एचसीएलटेक की अनुमानित राजस्व वृद्धि तीन से पांच प्रतिशत है, जो मौजूदा परिवेश के हिसाब से एक ‘‘अच्छी वृद्धि’’ है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी, दूरसंचार और मीडिया क्षेत्र बुकिंग के आधार पर अच्छा प्रदर्शन करना जारी रखेंगे। हालांकि, विजयमुकार ने वित्तीय सेवाओं को एक ऐसा क्षेत्र बताया जिसे कुछ वर्षों तक शानदार वृद्धि का प्रदर्शन करने के बाद कुछ प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

Advertisement
First Published - April 29, 2024 | 12:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement