facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

4 में से 3 नई कंपनियों की शेयर बाजार में हुई खराब शुरुआत

Advertisement

साल 2025 में अब तक मेनबोर्ड की सूचीबद्ध 44 कंपनियों में से 21 का बंद भाव शेयर बाजार में अपने पहले ही दिन निर्गम मूल्य से नीचे रहा

Last Updated- September 30, 2025 | 11:33 PM IST
IPO

मंगलवार को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुईं चार कंपनियों में से तीन की शुरुआत खराब रही और उनके शेयरों की कीमत लुढ़ककर निर्गम मूल्य से नीचे चली गई। साल 2025 में अब तक मेनबोर्ड की सूचीबद्ध 44 कंपनियों में से 21 का बंद भाव शेयर बाजार में अपने पहले ही दिन निर्गम मूल्य से नीचे रहा।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह रुझान प्राथमिक बाजार के लिए अच्छा नहीं है, जहां टाटा कैपिटल, वीवर्क इंडिया और एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे बड़े आईपीओ जल्द ही खुलने वाले हैं।

जारो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी मैनेजमेंट ऐंड रिसर्च, शेषसायी टेक्नॉलजीज और सोलरवर्ल्ड एनर्जी सॉल्यूशंस ने सूचीबद्धता के दिन नुकसान दर्ज किया जबकि उनके आईपीओ की मांग अच्छी रही थी। आनंद राठी शेयर ऐंड स्टॉक ब्रोकर्स की शुरुआत एकमात्र अपवाद रही जिसका शेयर 7.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

जारो इंस्टीट्यूट के 890 करोड़ रुपये के आईपीओ को 23 गुना अभिदान मिला था। फिर भी इसका शेयर अपने निर्गम मूल्य से 16.3 प्रतिशत नीचे 745 रुपये पर बंद हुआ। यह इस साल का दूसरा सबसे खराब प्रदर्शन था। इससे पहले एरिसइन्फ्रा सॉल्यूशंस का शेयर अपने पहले ही दिन 21 प्रतिशत लुढ़क गया था।

शेषासायी टेक्नॉलजीज ने भी निवेशकों की बड़ी दिलस्पी के बावजूद निराश किया। इसके 813 करोड़ रुपये के आईपीओ को लगभग 70 गुना अभिदान मिला था। यह शेयर 412 रुपये पर बंद हुआ, जो 423 रुपये के निर्गम मूल्य से 2.7 प्रतिशत कम है। सोलरवर्ल्ड एनर्जी सॉल्यूशंस का शेयर भी गिरावट के साथ 323 रुपये पर बंद हुआ, जो इसके 351 रुपये के निर्गम मूल्य से 8 प्रतिशत कम है।

आनंद राठी शेयर ऐंड स्टॉक ब्रोकर्स से कुछ राहत मिली। उसके 746 करोड़ रुपये के आईपीओ को 22 गुना अभिदान मिला था। शेयर 432 रुपये (4.3 प्रतिशत की तेजी) पर सूचीबद्ध हुआ तथा कारोबारी सत्र के आ​खिर में इससे अधिक 446 रुपये पर बंद हुआ जो निर्गम मूल्य के मुकाबले 8 प्रतिशत ज्यादा है।

Advertisement
First Published - September 30, 2025 | 11:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement