facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

2023 की पहली छमाही में 33 पायलट, 97 केबिन-क्रू सदस्य ड्यूटी पर नशे में पाए गए: DGCA

Advertisement

इसके विपरीत, 2022 की पहली छमाही में, DGCA के डेटा के मुताबिक केवल 14 पायलट और 54 केबिन क्रू सदस्यों को ड्यूटी के दौरान नशे में धुत्त पाया गया था।

Last Updated- September 17, 2023 | 10:43 PM IST
commercial pilot

साल 2023 की पहली छमाही में करीब 33 पायलट और 97 केबिन-क्रू सदस्य ड्यूटी पर नशे में पाए गए है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इसकी जानकारी दी। DGCA के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल की पहली छमाही में, 33 पायलट और 97 केबिन क्रू सदस्य अपने अनिवार्य अल्कोहल टेस्ट में फेल हो गए। बता दें कि यह अल्कोहल टेस्ट उड़ानों से पहले या बाद में आयोजित किए जाते हैं।

इसके विपरीत, 2022 की पहली छमाही में, DGCA के डेटा के मुताबिक केवल 14 पायलट और 54 केबिन क्रू सदस्यों को ड्यूटी के दौरान नशे में धुत्त पाया गया था। इस डेटा की बिजनेस स्टैंडर्ड ने समीक्षा की है।

तीन बार अल्कोहल टेस्ट में फेल होने पर लाइसेंस हमेशा के लिए हो जाता है रद्द

DGCA के नियमों के मुताबिक, पायलटों और केबिन क्रू सदस्यों को उड़ान से पहले ब्रेथलाइजर टेस्ट से गुजरना होता है। विदेश से भारत के लिए उड़ान संचालित करने वाले पायलटों और केबिन क्रू सदस्यों को उड़ान के बाद ब्रेथलाइजर टेस्ट से गुजरना होता है। ये टेस्ट एयरलाइन के डॉक्टरों द्वारा आयोजित किए जाते हैं। यदि टेस्ट रिजल्ट पॉजिटिव आता हैं, तो उन्हें 24 घंटे के भीतर DGCA को प्रस्तुत करना होता है।

यदि कोई पायलट या केबिन क्रू सदस्य पहली बार ब्रेथलाइजर टेस्ट में फेल होता है, तो नियमों के अनुसार, उसका लाइसेंस 3 महीने के लिए निलंबित कर दिया जाएगा। यदि वही पायलट या केबिन क्रू सदस्य दूसरी बार ड्यूटी के दौरान नशे में पाया जाता है, तो उसका लाइसेंस 3 साल के लिए निलंबित कर दिया जाएगा। नियमों के मुताबिक, अगर ये पायलट या केबिन क्रू मेंबर तीसरी बार अल्कोहल टेस्ट में फेल हो जाता है तो उसका लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द कर दिया जाएगा।

DGCA के नियमों के अनुसार, शराब के सेवन से साइकोमोटर प्रदर्शन में उल्लेखनीय गिरावट आती है और उड़ान के सुरक्षित संचालन में शामिल कई आवश्यक कार्यों को संभालने के लिए उपलब्ध मानसिक क्षमता कम हो जाती है। उड़ान के दौरान इमरजेंसी की स्थिति में क्रू सदस्य शराब के नशे में समस्या से निपटने में असमर्थ होता है।

Advertisement
First Published - September 17, 2023 | 5:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement