facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारतीय Startup की फंडिंग में 36 फीसदी की गिरावट

Advertisement

इस साल की पहली छमाही के नतीजों में दिखी नरमी, चार वर्षों के निचले स्तर पर पहुंची फंडिंग

Last Updated- July 09, 2023 | 10:59 PM IST
Startup

Startup Funding: पीडब्ल्यूसी (PWC) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कैलेंडर वर्ष की दूसरी छमाही की तुलना में इस साल की पहली छमाही में 298 सौदौं में भारतीय स्टार्टअप परिवेश में फंडिंग 36 फीसदी कम होकर 3.8 अरब डॉलर रह गई। पिछले साल की दूसरी छमाही में 5.9 अरब डॉलर का निवेश हुआ था।

कैलेंडर वर्ष 2023 की पहली छमाही में फिनटेक, सॉफ्टवेयर-ऐज-ए-सर्विस (सास) और डी2सी को सबसे अधिक धन मिले।

पीडब्ल्यूसी इंडिया में डील्स ऐंड इंडिया स्टार्टअप लीडर के पार्टनर अमित नावका ने कहा, ‘स्टार्टअप कंपनियों में धन की कमी होना एक आम बात है। उद्यम पूंजीपतियों (वीसी) के पास पर्याप्त पूंजी होने के बाद भी स्टार्टअप की फंडिंग में मंदी है। भारत के सक्रिय वीसी फर्मों को पिछले साल काफी धन मिला है और हमें उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में निवेश की गति बढ़ सकती है।’

रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछली कुछ तिमाहियों में फंडिंग बाजार की चुनौतीपूर्ण स्थितियों के बावजूद, निवेशकों ने सकारात्मक वृद्धि दिखाने वाली कंपनियों में अपने निवेश को दोगुना करके अपनी पोर्टफोलियो कंपनियों के लिए मजबूत समर्थन दिखाया है।

Advertisement
First Published - July 9, 2023 | 10:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement