facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Voltas, Blue Star सहित 38 आवेदक ‘व्हाइट गुड्स’ के लिए PLI योजना के तीसरे दौर में, 4,121 करोड़ रुपये का होना है निवेश

Advertisement

सरकार ने जुलाई में AC और LED लाइट के लिए 6,238 करोड़ रुपये की उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (PLI) योजना के लिए फिर से आवेदन लेने शुरू कर दिए थे।

Last Updated- October 14, 2024 | 6:46 PM IST

डाइकिन, वोल्टास और ब्लू स्टार सहित 38 कंपनियों ने व्हाइट गुड्स (एसी और एलईडी आदि) के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तीसरे दौर में 4,121 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश के साथ आवेदन दायर किए हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सरकार ने जुलाई में एयर कंडीशनर (एसी) और एलईडी लाइट के लिए 6,238 करोड़ रुपये की उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के लिए फिर से आवेदन लेने शुरू कर दिए थे। सरकार ने अधिक कंपनियों को इस योजना के दायरे में शामिल करने के लिए ऐसा किया। आवेदकों में 20 एसी कलपुर्जों (3,679 करोड़ रुपये) और 18 एलईडी लाइट (442 करोड़ रुपये) के लिए हैं।

उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के संयुक्त सचिव संजीव ने कहा कि इस योजना से क्षेत्र को लाभ मिल रहा है। मूल्य संवर्धन 25 प्रतिशत से बढ़कर लगभग 50 प्रतिशत हो गया है।

उद्योग के अनुसार, आने वाले वर्षों में मूल्य संवर्धन लगभग 80 प्रतिशत तक बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले तीन वर्षों (2028-29 तक) में 38 कंपनियों द्वारा एसी कलपुर्जों और एलईडी लाइट के लिए लगभग 55,877 करोड़ रुपये का उत्पादन हासिल करने की उम्मीद है। इससे 47,851 लोगों के लिए प्रत्यक्ष रोजगार पैदा होने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - October 14, 2024 | 6:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement