facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारतीय फार्मास्युटिकल और हेल्थकेयर सेक्टर में 2024 की दूसरी तिमाही में 4.1 अरब डॉलर के सौदे

Advertisement

ग्रांट थॉर्नटन रिपोर्ट: सौदों का औसत आकार 7.4 करोड़ डॉलर पर, M&A गतिविधियों में 3.8 गुना बढ़त; हेल्थटेक और चिकित्सा उपकरण में निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी

Last Updated- July 16, 2024 | 10:53 PM IST
Floor price for API imports may boost local offtake of pharma inputs

भारतीय फार्मास्युटिकल और हेल्थकेयर क्षेत्र में कैलेंडर वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही के दौरान गतिविधियों में इजाफा दर्ज किया गया। ग्रांट थॉर्नटन भारत की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार दूसरी तिमाही में इस क्षेत्र में 4.1 अरब डॉलर के 55 सौदे हुए। यह पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले सौदों के मूल्य में 57 प्रतिशत और पिछली तिमाही से 8 गुना वृद्धि है।

सौदों का औसत आकार भी बढ़ा है। सौदे का आकार कैलेंडर वर्ष 2024 की पहली तिमाही के 97 लाख डॉलर से बढ़कर दूसरी तिमाही में 7.4 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। इसमें ऊंची वैल्यू के सौदों में आई तेजी का अहम योगदान रहा। 11 सौदे 3.4 अरब डॉलर से ज्यादा के रहे, जबकि पूर्ववर्ती तिमाही में इतना बड़ा महज एक सौदा हुआ था।

2024 की दूसरी तिमाही में विलय एवं अधिग्रहण (एमऐंडए) गतिविधियां मूल्य के लिहाज से 3.8 गुना बढ़कर 1.4 अरब डॉलर पर पहुंच गईं जबकि सौदों की मात्रा 29 प्रतिशत तक बढ़ी। डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज ने 63.3 करोड़ डॉलर में नॉर्थस्टार स्विट्जरलैंड एसएआरएल का अधिग्रहण किया जो सबसे बड़ा विलय-अधिग्रहण सौदा था। इसने इस क्षेत्र की बढ़ती वैश्विक पहुंच को उजागर किया।

हेल्थटेक और चिकित्सा उपकरण सेगमेंट में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी और सौदों की संपूर्ण वैल्यू में इनका अहम योगदान रहा। केकेआर एशियन फंड-4 ने हेल्थियम मेडटेक का अधिग्रहण किया जिसका मूल्य 84.3 करोड़ डॉलर था। यह तिमाही का सबसे बड़ा सौदा रहा। सौदों की मात्रा में भी वृद्धि दर्ज की गई। जहां 2023 की दूसरी तिमाही में 37 सौदे हुए वहीं 2024 की दूसरी तिमाही में यह संख्या बढ़कर 55 हो गई।

सौदों की संख्या के मामले में हेल्थटेक सेगमेंट शीर्ष पर रहा और उसकी 33 प्रतिशत भागीदारी रही। फार्मा और बायोटेक सेगमेंट का सौदों की कीमत के लिहाज से दबदबा रहा। चिकित्सा उपकरण सेगमेंट ने पिछली तिमाही से सौदों के मूल्य में 87 प्रतिशत की शानदार वृद्धि दर्ज की।

तिमाही में आईपीओ और क्यूआईपी बाजार में भी गतिविधियों में तेजी दर्ज की गईं। इंडिजीन ने 22.2 करोड़ डॉलर जुटाकर आईपीओ में अग्रणी भूमिका निभाई। शिल्पा मेडिकेयर और एमी ऑर्गेनिक्स ने 10.8 करोड़ डॉलर का क्यूआईपी आवंटन हासिल किया जिससे हेल्थकेयर कंपनियों के लिए मजबूत पूंजी बाजार माहौल का संकेत मिलता है।

Advertisement
First Published - July 16, 2024 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement