facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

5,000 रु वाले AI 5जी फोन ला रही नेक्स्टक्वांटम

Advertisement

फिलहाल देश में सबसे सस्ते 5जी स्मार्टफोन की कीमत 8,000 रुपये से अधिक है।

Last Updated- July 02, 2025 | 10:40 PM IST
Mobile Phone
प्रतीकात्मक तस्वीर

नेक्स्टक्वांटम शिफ्ट टेक्नॉलजीज के संस्थापक और भारत में रियलमी को तेजी से उभारने वाले माधव शेठ 5,000 रुपये से कम कीमत वाले बेहद किफायती और एआई संचालित 5जी स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रहे हैं। फिलहाल देश में सबसे सस्ते 5जी स्मार्टफोन की कीमत 8,000 रुपये से अधिक है। शेठ की सबसे नई पेशकश में न केवल सस्ते होने का वादा है, बल्कि इसमें स्टैंडअलोन और नॉन-स्टैंडअलोन 5जी नेटवर्क का भी वादा है।

शेठ ने बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘आज हमारे पास वास्तव में कोई सफल भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड नहीं है। यही वह कमी है जिसे पूरी करने का हमारा लक्ष्य है। शेठ ने रियलमी छोड़ने के बाद भारत में ऑनर ब्रांड को सीमित सफलता के साथ वापस लाने की कोशिश की थी।

उन्होंने कहा, ‘हमारा लक्ष्य अपने दो मॉडल – पल्स और नोवा 5जी एआई प्लस के जरिये पहले छह महीने में 20 लाख मोबाइल बेचना है।’ इन फोन को इन-हाउस डिजाइन किया जा रहा है, जिससे विदेशी लाइसेंसधारियों को दी जाने वाली भारी रॉयल्टी से बचा जा सके। यूनाइटेड टेलीलिंक्स के साथ साझेदारी के जरिए भारत में असेंबली की जा रही है। इन दोनों फोन को जुलाई के पहले सप्ताह में देश में उतारे जाने की उम्मीद है।

वितरकों को हटाकर और 10,000 से अधिक खुदरा विक्रेताओं से सीधे जुड़कर कंपनी अपनी आपूर्ति श्रृंखला को भी सुव्यवस्थित कर रही है। ऑनलाइन बिक्री का इंतजाम फ्लिपकार्ट के साथ रणनीतिक साझेदारी के जरिये किया जाएगा। इन फोन को शक्ति प्रदान करने के लिए नेक्स्टक्वांटम चीन की चिप विनिर्माता यूनिसॉक के साथ करार कर रही है।

Advertisement
First Published - July 2, 2025 | 10:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement