facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वैश्विक बैंकिंग संकट से बचने के लिए Credit Suisse को 54 बिलियन डॉलर की मदद

Advertisement
Last Updated- March 16, 2023 | 11:16 AM IST
Credit Suisse

यूरोप के सबसे बड़े बैंक क्रेडिट सुइस ने बैंकिंग संकट से निपटने के लिए 54 बिलियन डॉलर की वित्तीय मदद लेने का ऐलान किया है। बैंक ने बताया कि वह स्विस नेशनल बैंक से 50 बिलियन स्विस फ़्रैंक यानी 54 बिलियन डॉलर तक उधार लेगा।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की खबर के मुताबिक बैंक ने कहा कि लिक्विडिटी को मजबूत करने के लिए ये एक निर्णायक कार्रवाई है। बता दें बुधवार को प्रमुख स्विस बैंक के शेयरों में 30% तक की गिरावट दर्ज की गई। जिसके बाद स्विस रेग्युलेटरी ने केंद्रीय बैंक द्वारा क्रेडिट सुइस को एक liquidity lifeline देने का वादा किया था।

बता दें, बुधवार को क्रेडिट सुइस के शेयर 30 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए। शेयरों में गिरावट का कारण रहा बैंक के सबसे बड़े शेयरहोल्डर का बैंक को समर्थन देने के लिए और निवेश करने से इंकार करना।

बुधवार को स्टॉक एक्सचेंज ऑपरेटर द्वारा क्रेडिट सुइस के शेयरों में ट्रेडिंग को कई बार रोका गया। क्रेडिट सुइस के शेयर बुधवार की सुबह पहली बार 2 स्विस फ्रैंक से नीचे गिर गए।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने 15 मार्च को बताया कि सिलिकॉन वैली बैंक के डूबने और शेयर बाजार पर इसके प्रभाव के बीच, स्विट्ज़रलैंड को क्रेडिट सुइस पर हस्तक्षेप करने के लिए सरकार से दबाव का सामना करना पड़ रहा है।

समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, दो अमेरिकी बैंकों के पतन और आंतरिक नियंत्रण में ‘material weaknesses’ का हवाला देते हुए इसकी वार्षिक रिपोर्ट से आशंकाओं के कारण, क्रेडिट सुइस के बाजार मूल्य को पहले ही भारी झटका लगा था।

पिछले महीने, क्रेडिट सुइस ने 2008 के वैश्विक वित्तीय संकट के बाद से अपने सबसे बड़े वार्षिक नुकसान की सूचना दी। क्रेडिट सुइस द्वारा फिर से चिंता जताए जाने के बाद वैश्विक बिकवाली फिर से शुरू हो गई है।

Advertisement
First Published - March 16, 2023 | 11:15 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement