facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारतीय कंपनियों के ‘सौदों’ में जनवरी में 56 फीसदी की गिरावट

Advertisement
Last Updated- February 20, 2023 | 4:59 PM IST
Sequent and Viyash will merge, India's largest animal health services company will be created सीक्वेंट और वियश का होगा विलय, बनेगी भारत की सबसे बड़ी पशु स्वास्थ्य सेवा कंपनी
BS

भारतीय कंपनियों के ‘सौदों’ में जनवरी में भारी गिरावट आई है। सोमवार को जारी एक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। जनवरी में भारतीय कंपनियों ने 2.7 अरब डॉलर के 145 सौदे किए।

सलाहकार कंपनी ग्रांट थॉर्नटन की रिपोर्ट के अनुसार, मूल्य के हिसाब से बड़े लेनदेन के अभाव में जनवरी में सौदों का मूल्य 56 फीसदी घट गया। एक साल पहले समान महीने में भारतीय कंपनियों ने 6.12 अरब डॉलर के सौदे किए थे। यदि पिछले महीने से तुलना की जाए, तो भारतीय कंपनियों के सौदों में 62 फीसदी की गिरावट आई।

जनवरी, 2022 में 244 सौदे हुए थे। ऐसे में संख्या के लिहाज से इस साल जनवरी में सौदों में 41 फीसदी की कमी आई। पिछले महीने यानी दिसंबर की तुलना में सौदों की संख्या तीन फीसदी कम रही। ग्रांट थॉर्नटन की भागीदार शांति विजेता ने कहा, ‘पिछले साल भारत ने रिकॉर्ड सौदे किए थे, जिससे निवेशक भविष्य को लेकर आशान्वित थे। हालांकि, जनवरी, 2023 में सौदों की संख्या इन उम्मीदों के अनुरूप नहीं है और इसमें गिरावट आई है।’

जनवरी, 2023 में विलय एवं अधिग्रहण (Mergers and Acquisitions) सौदों की संख्या 62 फीसदी घटकर 26 रह गई। इस दौरान कुल 31.1 करोड़ डॉलर के विलय एवं अधिग्रहण सौदे हुए। यह जनवरी, 2022 की तुलना में 88 फीसदी प्रतिशत की गिरावट है।

विलय एवं अधिग्रहण क्षेत्र में घरेलू स्तर पर सौदों का दबदबा रहा। इस दौरान घरेलू स्तर पर 27 करोड़ डॉलर के विलय एवं अधिग्रहण सौदे हुए। यह मासिक आंकड़ा मई, 2022 के बाद सबसे कम है।

आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन अवधि में 119 सौदों में 2.4 अरब डॉलर का निजी इक्विटी (PE) निवेश आया। जनवरी, 2022 की तुलना में इस साल जनवरी में मात्रा और मूल्य के हिसाब से निजी इक्विटी निवेश में कमी आई है। लेकिन दिसंबर, 2022 की तुलना में निजी इक्विटी सौदे मात्रा के हिसाब से 28 फीसदी और मूल्य के हिसाब से 30 फीसदी बढ़े हैं।

Advertisement
First Published - February 20, 2023 | 4:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement