facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टेक कंपनियों से निकाले गए कर्मियों को रख रहीं 575 छोटी फर्में

Advertisement

वै​श्विक स्तर पर टेक्नोलॉजी क्षेत्र में काम पर रखे जाने के मामले में भारत तीसरे स्थान पर, अमेरिका और यूरोपीय संघ कर रहे अगुआई

Last Updated- February 13, 2023 | 11:38 PM IST
Rural and Urban Employment Boom: India’s Unorganised Sector Hits 15 Crore Jobs

उद्योग की दिग्गज कंपनियों द्वारा छंटनी के दौरान हटाए गए कर्मचारियों को दुनिया भर में 575 छोटी प्रौद्योगिकी कंपनियां विभिन्न कार्यों के लिए भर्ती कर कर रही हैं। आज जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

पिछले साल दुनिया भर में 1,000 से ज्यादा फर्मों ने 1,54,000 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया था। यह रुख जनवरी 2023 में भी जारी रही, जब करीब 220 कंपनियों ने कथित तौर पर 68,000 से अधिक तकनीकी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। काम पर रखने वाली एजेंसियों ने सूचना दी है कि आईटी सेवा कंपनियों द्वारा की जा रही नियुक्तियां सालाना आधार पर 70 प्रतिशत से कम हैं।

नौकरी पर रखे जाने से पहले कौशल का आकलन की सेवा प्रदाता जोबिन की रिपोर्ट में कहा गया है कि नौकरी की कमी ने उन कंपनियों को प्रेरित किया है, जो लक्ष्य बनाकर तकनीकी कर्मचारियों को हटाने वाली प्रौद्योगिकी क्षेत्र की बड़ी कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकती हैं। यह रिपोर्ट दुनिया भर में कई तकनीकी कंपनियों के अध्ययन पर आधारित है। यह सर्वेक्षण 20 जनवरी से 29 जनवरी के बीच आयोजित किया गया था और इसमें LinkedIn तथा Twiter पर जॉब पोस्ट शामिल हैं।

कंपनियां विकास परिचालन ( development operations), क्लाउड प्रबंधन, डेटा इंजीनियरिंग, साइट की विश्वसनीयता और सुरक्षा (site reliability and security) जैसी भूमिकाओं के लिए भर्ती कर रही हैं। उत्पाद विकास में स्थान वाली पांच में से तीन कंपनियां पूर्ण-स्टैक डेवलपर्स और वेब ऐप और मोबाइल ऐप विकास में बैकएंड डेवलपर्स को काम पर रख रही हैं। अगली मांग में डेटा विश्लेषक और इंजीनियर हैं। सूचना सुरक्षा और साइट-विश्वसनीयता भूमिकाएँ उतनी लोकप्रिय नहीं हैं।

Advertisement
First Published - February 13, 2023 | 9:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement