facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

तेल-गैस उत्खनन, उत्पादन क्षेत्र में 58 अरब डॉलर निवेश आने की उम्मीदः पुरी

Advertisement
Last Updated- January 13, 2023 | 7:06 PM IST
Earnings of oil marketing companies will increase in the fourth quarter!
PTI

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा कि वर्ष 2023 में देश के तेल एवं गैस के उत्खनन एवं उत्पादन क्षेत्र में 58 अरब डॉलर का निवेश आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि शेवरॉन कॉर्प, एक्सनमोबिल और टोटलएनर्जीज जैसी वैश्विक ऊर्जा कंपनियां भारत में निवेश के लिए उत्सुक हैं। दुनिया में पेट्रोलियम उत्पादों का तीसरा बड़ा आयातक देश भारत घरेलू स्तर पर तेल उत्पादन को बढ़ावा देकर आयात पर निर्भरता कम करना चाह रहा है।

भारत फिलहाल अपनी जरूरत का 85 फीसदी कच्चा तेल आयात से ही पूरा करता है। पुरी ने ‘वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट’ को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने वर्ष 2025 तक तेल-गैस उत्खनन एवं उत्पादन क्षेत्र को 15 फीसदी बढ़ाकर पांच लाख वर्ग किलोमीटर करने का लक्ष्य रखा हुआ है जो फिलहाल 2.5 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र है।

पुरी ने कहा, ‘हम वर्ष 2023 में तेल-गैस के उत्खनन एवं उत्पादन क्षेत्र में करीब 58 अरब डॉलर का निवेश आने की उम्मीद कर रहे हैं। शेवरॉन कॉर्प, एक्सनमोबिल और टोटलएनर्जीज जैसी वैश्विक ऊर्जा कंपनियां भारत के तेल उत्खनन एवं उत्पादन क्षेत्र में निवेश करने की मंशा जता रही हैं।’

यह भी पढ़ें:Ethanol क्षमता साल अंत तक 25 फीसदी बढ़कर 1,250 करोड़ लीटर हो जाएगी: सरकारी अधिकारी

उन्होंने कहा कि भारत तेल एवं गैस के उत्खनन एवं उत्पादन कार्यों को संयुक्त स्तर पर अंजाम देने की संभावनाएं तलाश रहा है। इससे दोनों पक्षों को लाभ होने के अलावा निवेश को भी आमंत्रित किया जा सकेगा।

Advertisement
First Published - January 13, 2023 | 7:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement