facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

त्योहारी ‘सीजन सेल’ के पहले दिन Meesho पर 6.5 करोड़ लोग आए, ऑर्डर दोगुना

Advertisement

Meesho के सीईओ ने कहा कि कंपनी के ऐप डाउनलोड बिक्री से पहले लगभग 1.5 करोड़ तक पहुंच गए और बिक्री के पहले दिन खरीद ऑर्डर की संख्या पिछले सत्र की तुलना में दोगुनी हो गई।

Last Updated- September 29, 2024 | 9:32 AM IST
Meesho
Representative Image

सॉफ्टबैंक समर्थित ई-कॉमर्स मंच मीशो ने शनिवार को कहा कि त्योहारों के दौरान ‘मीशो मेगा ब्लॉकबस्टर सेल’ के पहले दिन उसके पोर्टल पर लगभग 6.5 करोड़ लोग आए।

मीशो के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विदित आत्रे ने कहा कि कंपनी के ऐप डाउनलोड बिक्री से पहले लगभग 1.5 करोड़ तक पहुंच गए और बिक्री के पहले दिन शुक्रवार को खरीद ऑर्डर की संख्या पिछले सत्र की तुलना में दोगुनी हो गई।

आत्रे ने सोशल मीडिया मंच पर लिखा, “कल दोपहर दो बजे तक ही हम पिछले साल के पहले दिन दिए गए सबसे ज्यादा ऑर्डर को पार कर चुके थे। दिन के अंत तक यह संख्या दोगुनी से भी ज्यादा हो गई थी। पहले दिन लगभग 6.5 करोड़ ग्राहक मोबाइल ऐप पर आए।”

शोध कंपनी स्टैटिस्टा की एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2023 में भारतभर में ऑनलाइन दुकानदारों की संख्या लगभग 25 करोड़ होने का अनुमान है और 2027 में यह बढ़कर 42.5 करोड़ हो सकती है।

Advertisement
First Published - September 29, 2024 | 9:32 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement