facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मूल्य में 6 फीसदी बदलाव : Meesho

Advertisement
Last Updated- June 01, 2023 | 10:17 PM IST
Meesho

देशी ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस मीशो (Meesho) के मूल्यांकन में कमी ई-कॉमर्स उद्योग के रुझान की दृष्टि से ‘अपेक्षा के अनुरूप’ है। कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी धीरेश बंसल ने मीशो में प्रमुख निवेशक फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स द्वारा मूल्यांकन में कटौती किए जाने पर पूछे गए सवालों के जवाब में यह कहा।

अमेरिका के सिक्योरिटीज ऐंड एक्सचेंज (एसईसी) को दी गई सूचना के अनुसार इस निवेश फर्म ने मीशो के मूल्यांकन को 9.7 प्रतिशत तक घटाकर 4.4 अरब डॉलर कर दिया है। मीशो ने पिछली बार सितंबर 2021 में 4.9 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर 57 करोड़ डॉलर की रकम जुटाई थी। इसकी अगुआई फिडेलिटी और बी कैपिटल ग्रुप ने की थी।

मीडिया के साथ बातचीत के दौरान बंसल ने कहा कि तब से दुनिया में काफी कुछ बदला है। वैश्विक स्तर पर विस्तृत ई-कॉमर्स उद्योग में सूचीबद्ध कंपनियों का मूल्यांकन पिछले दो साल के दौरान 50 से 70 प्रतिशत तक कम हो चुका है।

बंसल ने कहा कि हमारा मूल्य परिवर्तन लगभग 10 प्रतिशत है, जिसमें से करीब चार प्रतिशत ईसॉप जारी करने की वजह से है। इसलिए मूल्य में वास्तविक परिवर्तन केवल छह प्रतिशत ही है, जो हमें लगता है कि अपेक्षा के अनुरूप है।

उन्होंने कहा कि विस्तृत उद्योग ने कई बदलाव देखे हैं। छह प्रतिशत ऐसी चीज है, जो किसी सूचीबद्ध कंपनी में लगभग रोजमर्रा के आधार पर होती है।

बंसल ने यह भी कहा कि कंपनी शुद्ध लाभ के आधार पर चालू वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 24) के भीतर लाभ में आने का लक्ष्य बना रही है। जनवरी 2022 और पिछली तिमाही के बीच कंपनी ने व्यय में लगभग 90 प्रतिशत तक की कमी की है। मीशो ने विक्रेताओं को प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाओं से राजस्व बढ़ाने और इसे हासिल करने के लिए लागत कुशलता पर ध्यान केंद्रित किया है।

Advertisement
First Published - June 1, 2023 | 10:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement