facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

स्टार्टअप कंपनियों की छंटनी में आई 62% की कमी, इस साल 10% से ज्यादा भर्ती की उम्मीद

Advertisement

नौकरियों में कटौती में कमी से संकेत मिलता है कि देश का स्टार्टअप क्षेत्र वित्तीय रकम जुटाने के कथित नरम दौर से उबरने की राह पर है।

Last Updated- June 23, 2024 | 10:09 PM IST
reverse flip startups India

छंटनी को लेकर सुर्खियां बटोरने के बाद भारतीय स्टार्टअप कंपनियों में सुधार हो रहा है। उम्मीद है कि इस साल इस क्षेत्र में पिछले साल के मुकाबले 10 प्रतिशत से ज्यादा प्रतिभाओं को लिया जाएगा। मानव संसाधन प्लेटफॉर्म से यह जानकारी मिली।

स्टार्टअप कंपनियों के बीच छंटनी में भी पिछले साल के मुकाबले कमी आई है। कंपनियों ने साल के पहले पांच महीनों (जनवरी से जून) में कुल 3,600 कर्मचारियों की छंटनी की है जो पिछले साल इसी अवधि में की गई 9,596 छंटनियों की तुलना में 62 प्रतिशत कम है। छंटनी पर नजर रखने वाले प्लेटफॉर्म लेऑफ्स डॉट एफवाईआई के अनुसार पूरे 2023 में 16,398 छंटनियां हुईं।

प्रतिभा समाधान क्षेत्र की कंपनी एनएलबी सर्विसेज के मुख्य कार्य अ​धिकारी सचिन अलुग ने कहा कि स्टार्टअप जगत में सुधार की वजह से नई स्टार्टअप कंपनियों में लगभग 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जिसके परिणामस्वरूप नई नौकरियों की संख्या में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

उन्होंने कहा ‘पिछली तिमाहियों में स्टार्टअप की भर्तियों में औसतन नौ से 10 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। इसी को ध्यान में रखते हुए हम उम्मीद करते हैं कि आने वाले महीनों में नियोक्ताओं की ओर से भर्ती का बेहतर परिदृश्य देखने को मिलेगा, खास तौर पर आगामी त्योहारी सीजन के कारण।’

नौकरियों में कटौती में कमी से संकेत मिलता है कि देश का स्टार्टअप क्षेत्र वित्तीय रकम जुटाने के कथित नरम दौर से उबरने की राह पर है। इस तरह साल 2022 से लगातार चार छमाही की अवधि में फंडिंग में गिरावट के बाद साल 2024 की पहली छमाही में स्टार्टअप क्षेत्र की फंडिंग में साल 2023 की दूसरी छमाही की तुलना में बढ़त का रुख दिखा है।

Advertisement
First Published - June 23, 2024 | 10:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement