facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नो फ्लाई सूची में 78 फीसदी का इजाफा

Advertisement

No-fly list : आंतरिक समिति की सिफारिशों पर DGCA यात्री को निर्धारित अवधि तक नो-फ्लाई सूची में डालता है।

Last Updated- February 05, 2024 | 11:22 PM IST
नो फ्लाई सूची में 78 फीसदी का इजाफा, 78 percent increase in no fly list

नो-फ्लाई सूची में उद्दंड यात्रियों की संख्या साल 2022 के मुकाबले साल 2023 में 78 फीसदी बढ़कर 247 हो गई। नागर विमानन राज्यमंत्री वीके सिंह ने सोमवार को राज्यसभा में यह जानकारी दी।

सिंह ने कहा कि जब कोई यात्री हवाई यात्रा के दौरान विमान के भीतर बुरा बर्ताव करता है तो नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के नियमों के अनुसार घटना की जांच विमानन कंपनी की आंतरिक समिति करती है और यह निर्णय लेती है कि यात्री को कितनी अवधि तक हवाई यात्रा करने पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। आंतरिक समिति की सिफारिशों पर डीजीसीए यात्री को निर्धारित अवधि तक नो-फ्लाई सूची में डालता है।

पिछले महीने दिल्ली में कोहरे के कारण देरी से विमान उड़ने की घोषणा कर रहे इंडिगो के पायलट के साथ विमान में मौजूद एक यात्री ने मारपीट की थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया।

Advertisement
First Published - February 5, 2024 | 11:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement