facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

79th Independence Day: आजादी का खुमार, खुदरा बाजार में बहार!

Advertisement

रक्षाबंधन की खुशियां अब भी बरकरार, फैशन और उपभोक्ता वस्तुओं की बिक्री बढ़ने की उम्मीद

Last Updated- August 14, 2025 | 9:23 PM IST
Clothing Industry

देश 79 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। ऐसे में खुदरा बाजार और मॉल को उम्मीद है कि रक्षाबंधन से शुरू हुई खरीदारी का दौर इस लंबे सप्ताहांत में भी जारी रहेगा। 15 अगस्त से शुरू हो रहीं छुट्टियों के दौरान फैशन रिटेलर को अपनी बिक्री एक अंक में वृद्धि होने की उम्मीद है। घरेलू उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी उपभोक्ता वस्तुओं की दुकानों में भी खूब भीड़ है। फैशन और परिधान श्रृंखला लाइफस्टाइल की बिक्री अप्रैल से दमदार बनी हुई है। कंपनी को आस है कि आने वाले दिनों में भी रक्षाबंधन की रौनक बरकरार रहेगी।

लाइफस्टाइल के मुख्य कार्य अधिकारी देवराजन अय्यर ने बिज़नेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘हमें उम्मीद है कि इस सप्ताहांत में उनके स्टोरों में ग्राहक उमड़ेंगे और कारोबार उच्च एक अंक में रहेगा।’ उन्होंने बताया कि इस बार छूट वाला स्टॉक कम है। अभी 15 से 25 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। आमतौर पर ब्रांड स्वतंत्रता दिवस सेल के दौरान 50 फीसदी तक छूट का ऑफर देते हैं।

लाइफस्टाइल अपनी सेल शुक्रवार और शनिवार तक ही रखेगी, क्योंकि बगैर सेल वाले उत्पाद खूब बिक रहे हैं, जिससे कंपनी फ्रेश स्टॉक रख सकती है। अय्यर ने कहा कि ब्रांड ऑर्डर और इन्वेंट्री को बेहतर तरीके से संभाल रहे हैं और पिछले साल के स्वतंत्रता दिवस पर किए गए प्रचार के मुकाबले इस साल छूट को कम रखा गया है। पिछले साल फैशन और परिधान की मांग कम रहने से परेशानियों का सामना करना पड़ा था। मगर अप्रैल के बाद से उद्योग में लगातार सुधार हो रहा है।

बीस्पोक मेन्सवियर लेबल मोनलाल संस को भी पिछले साल के स्वतंत्रता दिवस सप्ताहांत के मुकाबले इस साल अपनी बिक्री 10 फीसदी बढ़ाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। देश के सबसे पुराने रिटेलर में पार्टनर और मुख्य कार्य अधिकारी मयंक मोहनलाल ने कहा, ‘पिछले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हमारा कारोबार काफी कमजोर रहा था। इस साल इसमें सुधार आने की संभावना है। इस बार पुराने माल पर 50 फीसदी और नए पर 25 फीसदी तक छूट दी जा रही है।’

खुदरा बाजार का माहौल दमदार रहने से एम्बियंस मॉल को भी यह सप्ताहांत गुलजार रहने की उम्मीद है। मॉल के निदेशक अर्जुन गहलोत ने कहा, ‘कई ब्रांड 50 फीसदी तक छूट दे रहे हैं और कई ब्रांड तो इससे ज्यादा छूट की पेशकश कर रहे हैं। हमने पिछले महीने अच्छी खासी भीड़ देखी है और इस लंबी छुट्टी के दौरान खरीदारी में 15 से 17 फीसदी की वृद्धि हो सकती है।’

उपभोक्ता वस्तुओं की अगर बात करें तो विजय सेल्स के स्टोर पहले से ही स्वतंत्रता दिवस के उत्साह से लबरेज हैं। विजय सेल्स के प्रबंध निदेशक नीलेश गुप्ता ने कहा, ‘हमें इस साल भी कोई बदलाव नहीं होने की उम्मीद है। हमारे मौजूदा स्टोर सप्ताहांत में पूरी क्षमता से चलते हैं और नई दुकानों में भी कारोबार लगातार उफान पर है।’

Advertisement
First Published - August 14, 2025 | 9:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement