facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

8 साल का प्रेम, 32 साल शादी के… रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया से पत्नी ने मांगे 8745 करोड़ रुपये

Advertisement

नवाज मोदी ने फैलिली सेटलमेंट के तहत गौतम सिंघानिया से उनकी कुल नेटवर्थ का 75 फीसदी हिस्सा यानी 8745 करोड़ रुपये की डिमांड की है।

Last Updated- November 20, 2023 | 6:07 PM IST
Gautam Singhania's estranged wife, all details about Nawaz Modi Sing

11,600 करोड़ रुपये की नेटवर्थ रखने वाले अरबपति उद्योगपति और रेमंड लिमिटेड के चैयरमैन गौतम सिंघानिया की पत्नी नवाज मोदी ने तलाक के साथ ही एक जबरदस्त शर्त सामने रख दी है। उन्होंने फैलिली सेटलमेंट के तहत गौतम सिंघानिया से उनकी कुल नेटवर्थ का 75 फीसदी हिस्सा यानी 8745 करोड़ रुपये की डिमांड की है।

बता दें कि दिवाली के एक दिन बाद से ही सिंघानिया दंपति के अलग होने की खबर आ गई थी। 32 साल के रिश्ते को खत्म होने की जानकारी खुद गौतम सिंघानिया ने सोशल मीडिया पर दी।

क्यों 75 फीसदी हिस्सा?

नवाज मोदी ने गौतम सिंघानिया से 75 फीसदी नेटवर्थ यानी 8745 करोड़ रुपये की डिमांड उनकी बेटी निहारिका और निशा के साथ-साथ खुद के लिए की है। इस लिहाज से फैमिली सेटलमेंट के तहत सभी को बराबर का हिस्सा मिलेगा।

राजी तो होंगे गौतम सिंघानिया मगर इस शर्त के साथ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौतम सिंघानिया अपनी 11,600 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी में से 75 फीसदी देने के लिए तैयार हो सकते हैं। लेकिन ये आसानी से मामला सुलझने वाला नहीं दिख रहा है।

माना जा रहा है कि उन्होंने फंड के ट्रांसफर करने के लिए एक फैमिली ट्रस्ट बनाने की सलाह दी है। गौतम सिंघानिया इस ट्रस्ट को परिवार की सारी संपत्ति और एसेट का मालिकाना हक देंगे। वह इस ट्रस्ट के इकलौते ट्रस्टी होंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह भी बताया जा रहा है कि सिंघानिया चाहते हैं कि उनकी मौत के बाद उनके परिवार के सदस्यों को इसका वसीयतनामा बनाने का हक मिले। लेकिन, नवाज मोदी को यह मंजूर नहीं है।

13 नवंबर को किया था अलग होने का ऐलान

बता दें कि 58 साल के रेमंड कंपनी के मालिक सिंघानिया की शादी 1999 में सॉलिसिटर नादर मोदी की बेटी नवाज मोदी से हुई थी। दिवाली के एक दिन बाद यानी 13 नवंबर को उन्होंने तलाक की जडानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया और बताया कि वे और उनकी पत्नी ने अलग-अलग रास्ते पर चलने का फैसला किया है।

अपनी दोनों बेटियों का जिक्र करते हुए भी उन्होंने लिखा था कि भले ही रास्ते अलग हो गए हों लेकिन वे उनकी देखभाल करते रहेंगे। उन्होंने लिखा, ‘निहारिका और निशा के लिए जो अच्छा होगा, वो हम दोनों करेंगे।’

क्या हुआ था दिवाली को, जो तलाक का मुद्दा आया सामने?

सिंघानिया और नवाज मोदी के तलाक का ऐलान उस वीडियो के सामने आने के कुछ घंटों बाद हुआ जिसमें नवाज यह दावा करते नजर आ रही हैं कि उन्हें 12 नवंबर को अपने पति की दिवाली पार्टी में जाने से रोक दिया गया था। उन्होंने कहा: ‘मैं उनसे अलग हो रहा हूं, जबकि हम वही करते रहेंगे जो हमारे लिए सबसे अच्छा है।’

कौन हैं नवाज मोदी?

53 वर्षीय नवाज मोदी एक एक्सपर्ट फिटनेस ट्रेनर हैं जो साउथ मुंबई में एक जिम को मैनेज करती हैं। उनके पिता, नादर मोदी, एक फेमस वकील हैं। कानून की पढ़ाई करने के बावजूद वह फिटनेस और जीवनशैली से ज्यादा इंसपायर्ड थीं।

आठ साल तक प्रेम में रहने के बाद 1999 में शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े को फास्ट कारों का भी शौक है और ये दोनों दो लड़कियों निहारिका और निशा के माता-पिता हैं। फिटनेस ट्रेनर नवाज के इंस्टाग्राम पर 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइफस्टाइल और न्यूट्रिशन से संबंधित वीडियो शेयर करती रहती हैं। जैसा कि उनके इंस्टाग्राम बायो से पता चलता है, नवाज पत्रिकाओं और अखबारों में एक कॉलमनिस्ट भी हैं।

नवाज ने हाल ही में ‘पॉज, रिवाइंड: नेचुरल एंटी-एजिंग टेक्निक्स’ (Pause, Rewind: Natural Anti-Ageing Techniques) नाम से एक किताब लिखी है। यह किताब उम्र बढ़ने में फिटनेस, न्यूट्रीशन और अच्छे मंटल हेल्थ के बारे में है।

पब्लिशिंग हाउस पेंगुइन की वेबसाइट पर उनकी लेखक प्रोफाइल में लिखा है, ‘नवाज ने 1992 में फिटनेस सेंटर बॉडी आर्ट की स्थापना की। फिटनेस सेंटर मॉडल, नेताओं, उद्योगपतियों, अभिनेताओं और मंच हस्तियों को आकर्षित करता हैं, जिनमें अमृता फड़नवीस, अतुल और गायत्री रुइया, संजय नारंग, हर्ष भोगले, लिसा रे, डॉ. स्वाति पीरामल और पूनम सोनी जैसी हस्तियां शामिल हैं।’

Advertisement
First Published - November 20, 2023 | 6:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement