facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

80 प्रतिशत पेशेवर महिलाओं ने कहा, वर्क प्लेस पर मिल रहे हैं पुरुषों के समान अवसर : सर्वे

Advertisement

सर्वेक्षण में शामिल 65 प्रतिशत महिलाओं ने कहा कि उन्होंने अपने वर्तमान वर्क प्लेस में लैंगिक वेतन समानता देखी है।

Last Updated- August 27, 2023 | 5:44 PM IST
80 percent of professional women said they are getting equal opportunities as men at work place: Survey

कार्यबल में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी के साथ महिला पेशेवरों का एक बड़ा वर्ग मानता है कि उनको भी अपने पुरुष समकक्षों की तरह ‘करियर’ में आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। एक रिपोर्ट में यह कहा गया है। नौकरी और पेशेवर नेटवर्किंग मंच ‘अपना.सीओ’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सर्वे में शामिल लगभग 80 प्रतिशत महिला पेशेवरों ने कहा कि उनके पास अपने पुरुष सहकर्मियों के बराबर करियर वृद्धि के अवसर हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह धारणा में एक महत्वपूर्ण बदलाव दिखाता है। महिलाओं अब मानती हैं कि उनके पास भी करियर में पुरुषों के समान अवसर हैं। यह रिपोर्ट जुलाई में विभिन्न उद्योगों में कार्यरत 10,000 से अधिक महिलाओं के व्यापक ऑनलाइन सर्वेक्षण पर आधारित है।

65 प्रतिशत महिलाओं ने वर्क प्लेस पर लैंगिक वेतन समानता देखी

रिपोर्ट में बताया गया है कि सर्वेक्षण में शामिल 65 प्रतिशत महिलाओं ने कहा कि उन्होंने अपने वर्तमान वर्क प्लेस में लैंगिक वेतन समानता देखी है। लैंगिक वेतन अंतर को पाटने के लिए संगठित क्षेत्र की प्रतिबद्धता में यह एक सकारात्मक कदम है। इसमें कहा गया है कि महिलाएं अब वर्क प्लेस पर अपनी चिंताओं को साझा करने में सहज हो रही हैं।

75 प्रतिशत महिलाओं ने कहा कि वे इस संबंध में मानव संसाधन (HR) विभाग या वरिष्ठों से संपर्क करने में हिचकिचाती नहीं हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि हालांकि, सामाजिक अपेक्षाएं एक महिला के करियर संबंधी निर्णयों और आकांक्षाओं को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित करती हैं। 80 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने यह स्वीकार किया है।

पर्याप्त चुनौतियां अब भी बरकरार

इसमें कहा गया है कि लगभग 60 प्रतिशत महिलाओं ने कहा कि उन्हें अपनी पेशेवर यात्रा के दौरान महिला होने की वजह से भेदभाव का सामना करना पड़ा है। यह बताता है कि पर्याप्त चुनौतियां अब भी बनी हुई हैं।

‘अपना.सीओ’ के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) निर्मित पारिख ने कहा, “ये निष्कर्ष वर्क प्लेस के भीतर महिला-पुरुष समानता और समावेशन को बढ़ावा देने के लिए हमारे समर्पण की पुष्टि करते हैं। जैसा कि हम इस स्पष्ट सामुदायिक समर्थन को देखते हैं, यह एक ऐसा वातावरण बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है जहां महिलाएं आगे बढ़ सकें और समान स्तर पर योगदान कर सकें।”

Advertisement
First Published - August 27, 2023 | 5:44 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement