facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Group का बड़ा ऐलान: 5 साल में ओडिशा में करेगा 2.3 लाख करोड़ रुपये का निवेश

Advertisement

यह पैसा पावर, सीमेंट, इंडस्ट्रियल पार्क, एल्यूमीनियम और सिटी गैस जैसी परियोजनाओं पर खर्च किया जाएगा।

Last Updated- January 28, 2025 | 9:53 PM IST
Adani Group

अदाणी ग्रुप ने ओडिशा में विकास की रफ्तार तेज करने का बड़ा प्लान तैयार किया है। अगले पांच सालों में ग्रुप यहां 2.3 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा। यह पैसा पावर, सीमेंट, इंडस्ट्रियल पार्क, एल्यूमीनियम और सिटी गैस जैसी परियोजनाओं पर खर्च किया जाएगा।

मंगलवार को “उत्कर्ष ओडिशा 2025” इन्वेस्टर मीटिंग में अदाणी ग्रुप ने इस बड़े निवेश का ऐलान किया। ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर करन अदाणी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माजगी से मुलाकात कर इस निवेश के लिए एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर साइन किए।

अदाणी ग्रुप ने कहा, “उत्कर्ष ओडिशा 2025 में किसी भी ग्रुप द्वारा यह सबसे बड़ा निवेश है।”

इस खास मौके पर धामरा एयरस्ट्रिप पर पहली टेस्ट फ्लाइट सफलतापूर्वक लैंड हुई। यह एयरस्ट्रिप ओडिशा के लिए भविष्य में नए अवसरों के दरवाजे खोलने वाली साबित होगी।

ATGL के 6 प्रोजेक्ट्स लॉन्च

उत्कर्ष ओडिशा के मौके पर अदाणी टोटल गैस लिमिटेड (ATGL) ने ओडिशा में छह प्रोजेक्ट शुरू किए। इनमें भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर ईवी चार्जिंग स्टेशन और सिटी गेट स्टेशन कम मदर स्टेशन प्रोजेक्ट शामिल है। अन्य प्रोजेक्ट्स में भद्रक में एलएनजी और मल्टी-फ्यूल हब का शिलान्यास, बालासोर में सीएनजी स्टेशन, भद्रक में घरेलू पाइप्ड कुकिंग गैस की शुरुआत और मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में पहला सीएनजी स्टेशन प्रोजेक्ट शामिल है। ग्रुप ने कहा कि ये प्रोजेक्ट्स जल्द ही जनता के लिए उपलब्ध होंगे।

Advertisement
First Published - January 28, 2025 | 9:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement