facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शख्स ने केरल में खोया अपना AirPod, ‘एक्स’ की मदद से मिला वापस, जानें पूरा किस्सा

Advertisement

जैन 'एक्स' के सदस्यों की मदद से सिर्फ एक दिन के भीतर उस व्यक्ति का पता लगाने में सफल रहे, जो जैन के महंगे एयरपॉड गोवा में अपने घर ले गया था।

Last Updated- January 06, 2024 | 10:31 AM IST
X blocks 8000 accounts in India after govt order to combat misinformation
Representative Image

मुं‍बई के रहने वाले एक सोशल मीडिया मार्केटिंग पेशेवर निखिल जैन ने केरल में छुट्टी मनाते वक्त अपने ‘एयरपॉड’ खो दिए और शायद वह जानते थे कि पुलिस के बजाय सोशल मीडिया के अधिकारी उनके मामले को ज्यादा गंभीरता से लेंगे। सोशल मीडिया के प्रति उनका यह विश्वास सही भी साबित हुआ।

जैन ‘एक्स’ के सदस्यों की मदद से सिर्फ एक दिन के भीतर उस व्यक्ति का पता लगाने में सफल रहे, जो जैन के महंगे एयरपॉड गोवा में अपने घर ले गया था। अब दो सप्ताह बाद आखिरकार जैन गोवा के एक थाने से अपने एयरपॉड प्राप्त करने में सफल रहे।

जैन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”यह घटना केरल के एक राष्ट्रीय उद्यान के अंदर उस समय की है, जब मैंने अपना एयरपॉड वहीं एक बस में छोड़ दिया। मैंने बस के वापस आने का इंतजार किया और महसूस किया कि कोई उन्हें ले गया है। अंदर कोई सिग्नल नहीं था, इसलिए मुझे उपकरण का पता लगाने के लिए वहां से निकलना पड़ा। जब मैंने उसे ‘ट्रैक’ किया तो एयरपॉड आगे बढ़ता हुआ दिखाई दिया और जहां मैं था वहां से लगभग 40 किमी दूर एक अन्य राष्ट्रीय उद्यान में था। अगले दिन मैंने इसे पास के एक होटल में ‘ट्रैक’ किया।”

जैन ने 21 दिसंबर, 2023 को जहां एयरपॉड खोया था उस जगह के साथ ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ”मैंने हाल ही में केरल में अपना नया एयरपॉड खो दिया और यह इस व्यक्ति के पास है। वह व्यक्ति दो दिन से दक्षिण गोवा में है, इसलिए मैं अनुमान लगा रहा हूं कि वह वहीं रहता है। क्या दक्षिण गोवा में डॉक्टर अल्वारो डी लोयोला फर्टाडो रोड के आसपास कोई रहता है?”

इसके कुछ वक्त ‘एक्स’ के अधिकारियों ने मामले को संभाला और कुछ ही मिनटों में एक यूजर ने गूगल स्ट्रीट मैप की मदद से उस घर की तस्वीर पोस्ट की तथा संदेश दिया कि ‘एयरपॉड इस घर में हैं, ट्विटर, अपना काम करें और उन्हें ले आएं।’

जैन ने कहा, ‘‘मैंने एयरपॉड को संभालकर रखा है क्योंकि मुझे लगता है कि ‘एक्स’ के माध्यम से इसका मिलना एक ऐसी कहानी है, जिसे मैं अपने बच्चों को सुनाना चाहूंगा। आखिरकार यह काम कर गया और मैं बेहद खुश एवं आभारी हूं।’’

Advertisement
First Published - January 6, 2024 | 10:31 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement