facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

महाराष्ट्र के कोंकण में शुरु होगा Coca Cola का नया प्लांट, राज्य सरकार उद्योगों के लिए रेड कार्पेट बिछाने को तैयार

Advertisement

Coca Cola ने अपने बयान में कहा कि इस केन्द्र से 350 लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। सामुदायिक पहल से राज्य में कुल 81,000 लोग लाभान्वित होंगे।

Last Updated- December 01, 2023 | 8:25 PM IST
Coca-Cola India

महाराष्ट्र से कुछ कंपनियों के बाहर जाने के बाद सरकार राज्य में निवेश बढ़ाने की लगातार कोशिश कर रही है। कोंकण इलाके के रत्नागिरी जिले में कोका-कोला कंपनी नया प्लांट खोलने जा रही है। साल 2025 तक यह परियोजना के शुरु हो सकती है। इस परियोजना के निवेश रकम को लेकर सरकार और कंपनी की तरफ से अलग-अलग आंकड़े सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार कह रही है कि इस परियोजना में कंपनी 2500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी जबकि कंपनी अपने बयान में कहा रही है कि वह 1387 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। महाराष्ट्र में निवेश में बढ़ाने के लिए राज्य सरकार उद्योगों के लिए रेड कार्पेट बिछाने के लिए तैयार है।

कोंकण के रत्नागिरी जिले में हिन्दुस्तान कोका कोला ब्रेबरीज कंपनी के नए प्लांट का भूमि पूजन के मौके पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि कंपनी को महज एक महीने के अंदर अवश्यक मंजूरी दी गई। रत्नागिरी जिला अब औद्योगिक विकास के लिए आगे आ रहा है। महाराष्ट्र में उद्योग, व्यापार में वृद्धि बढ़ने को गति दी गयी है। केवल एक महीने में कोका-कोला को आवश्यक मंजूरी दे दी गयीं, इसे कहा जाता है गतिशील सरकार। इससे 2500 करोड़ रुपये का निवेश आएगा। यहां साठ उत्पाद बनाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में आगे भी उद्योग आएंगे। निवेश की पसंद के मामले में महाराष्ट्र अग्रणी राज्य है। प्रदेश में विकास, उद्योग निरंतर बढ़ रहा है। कोंकण का समुद्री तट समृद्ध है, जिससे पर्यटन और उद्योग विकास को बढ़ावा मिलेगा। मुंबई-गोवा ग्रीन फील्ड मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। कोंकण के विकास पर हमारा पूरा ध्यान है। कोंकण विकास प्राधिकरण शीघ्र ही क्रियान्वित किया जाएगा।

उद्योग मंत्री उदय सामंत ने कहा कि कम समय में ही कंपनी को कोका-कोला परियोजना के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी गयीं। MIDC के माध्यम से सभी आवश्यक अनुमतियां प्रदान की गयीं। कोकाकोला कंपनी को 3 लाख 7 हजार वर्ग मीटर भूमि हस्तांतरण रसीद दी गई। यहां के भू-स्वामियों की कुछ समस्याएं थीं। परियोजना शुरू होने पर 80 प्रतिशत स्थानीय लोगों को नौकरी देने की मांग है। इस मांग को प्राथमिकता दी जाएगी।

कोका-कोला कंपनी ने अपने बयान में कहा कि महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लोटे परशुराम औद्योगिक क्षेत्र में यह प्लांट 88 एकड़ में फैला होगा। कंपनी 1387 करोड़ रुपये का प्लांट लगाएगी।

खेड़ तालुका में यह परियोजना 2025 तक चालू होने की उम्मीद है। इससे कंपनी की विनिर्माण क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। बयान में कहा गया है कि इस केन्द्र से 350 लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। सामुदायिक पहल से राज्य में कुल 81,000 लोग लाभान्वित होंगे।

वर्तमान में कंपनी की देश भर में 60 उत्पाद बनाने वाले 16 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं और इसका परिचालन 22 राज्यों में फैला हुआ है।

Advertisement
First Published - December 1, 2023 | 8:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement