facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Tata Power DDL की बिजली चोरी मामलों के निपटान के लिए लगेगी विशेष लोक अदालत, ऐसे ले सकेंगे भाग

Advertisement

लोक अदालत का आयोजन दिल्ली के रोहिणी में सुबह 10.00 बजे से अपराह्न 4.00 बजे तक किया जाएगा।

Last Updated- May 08, 2024 | 3:36 PM IST
power consumption
Representative Image

बिजली वितरण कंपनी टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लि. (Tata Power DDL) बिजली चोरी और ‘कनेक्शन’ काटे जाने के मामलों के त्वरित निटान के लिये 11 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित करेगी।

उत्तरी दिल्ली की करीब 70 लाख आबादी को बिजली आपूर्ति करने वाली टाटा पावर डीडीएल ने बुधवार को बयान में कहा, ‘‘टाटा पावर डीडीएल, दिल्ली राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डीएसएलएसए) के सहयोग से शनिवार 11 मई, 2024 को विशेष लोक अदालत आयोजित करेगी।’’

लोक अदालत का आयोजन दिल्ली के रोहिणी में सुबह 10.00 बजे से अपराह्न 4.00 बजे तक किया जाएगा। बयान के अनुसार, इस अदालत के जरिये बिजली चोरी और बकाया बिल को लेकर ‘कनेक्शन’ काटे जाने के मामलों का तत्काल निपटान किया जाएगा।

ग्राहकों को लोक अदालत में भाग लेने के लिए 19124 पर कॉल या ‘ईएसी डॉट केयर एट टाटा पावर-डीडीएल डॉट कॉम’ पर ईमेल भेज कर पंजीकरण कराना होगा।

टाटा पावर और दिल्ली सरकार की संयुक्त उद्यम कंपनी टाटा पावर डीडीएल के अनुसार बिजली चोरी के मामलों का निपटारा करने के इच्‍छुक उपभोक्‍ता इस अवसर का लाभ उठाकर अपने लंबित मामलों का तत्‍काल निपटान करवा सकते हैं।

Advertisement
First Published - May 8, 2024 | 3:35 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement