facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

DreamFolks की सेवाओं के निलंबन के कारण हवाई अड्डा बैठक तक पहुंच बाधित: एएएचएल

Advertisement

कंपनी अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) ने रविवार को कहा कि ड्रीमफॉक्स द्वारा सेवाओं को अचानक निलंबित करने के कारण ऐसा हो रहा है।

Last Updated- September 22, 2024 | 4:39 PM IST
Adani Group most attractive among investment grade domestic companies: Nomura
Representative Image

देशभर के हवाई अड्डों पर यात्रियों को हवाई अड्डा बैठक (एयरपोर्ट लाउंज) तक पहुंच में बाधा का सामना करना पड़ रहा है। अदाणी समूह की अनुषंगी कंपनी अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) ने रविवार को कहा कि ड्रीमफॉक्स द्वारा सेवाओं को अचानक निलंबित करने के कारण ऐसा हो रहा है।

एएएचएल ने एक बयान में कहा कि वह बैंकों के साथ सक्रिय रूप से काम कर रही है, ताकि सेवाओं को तुरंत फिर से शुरू किया जा सके। बयान जारी किए जाने तक सेवाएं बहाल नहीं हुईं थीं।

एएएचएल देश में सात हवाई अड्डों – मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, जयपुर, गुवाहाटी, तिरुवनंतपुरम और मंगलुरु का संचालन करती है।

कंपनी ने बयान में कहा, ‘‘भारत भर के हवाई अड्डों पर यात्रियों को बैठक तक पहुंच में व्यवधान का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ड्रीमफॉक्स सर्विसेज लिमिटेड द्वारा सेवाओं को अप्रत्याशित रूप से निलंबित करने के कारण हुआ, जो कई बैंकों के साथ साझेदारी में बैठक पहुंच देती है।’’

एएएचएल ने कहा कि वह सेवाओं को तत्काल बहाल करने के लिए बैंकों के साथ मिलकर काम कर रही है।

Advertisement
First Published - September 22, 2024 | 4:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement