facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ABFRL Q2 Results: सितंबर तिमाही में 214.7 करोड़ रुपये का घाटा, इनकम में इजाफा; स्टॉक में आई जोरदार तेजी

Advertisement

एबीएफआरएल ने गुरुवार देर रात शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया, समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 3,643.86 करोड़ रुपये रही।

Last Updated- November 08, 2024 | 12:48 PM IST
Aditya Birla
Representative image

आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड को जुलाई-सितंबर तिमाही में 214.70 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है, जबकि पिछले साल समान अवधि में उसे 200.34 करोड़ रुपये का घटा हुआ था।

आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड (ABFRL) ने गुरुवार देर रात शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया, समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 3,643.86 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले समान तिमाही में 3,226.44 करोड़ रुपये थी।

जुलाई-सितंबर तिमाही में ‘मदुरा फैशन एंड लाइफस्टाइल’ खंड उका राजस्व 1,861.75 करोड़ रुपये, पैंटालून्स से राजस्व 4,082.16 करोड़ रुपये और एथनिक तथा अन्य व्यवसाय से 755.42 करोड़ रुपये रहा। इसने हाल ही में मदुरा कारोबार को एबीएलबीएल नामक एक अलग सूचीबद्ध इकाई में विलय करने की घोषणा की है।

शेयर प्राइस

सितंबर तिमाही नतीजों के ऐलान के बाद आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटे (ABFRL) के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। दोपहर 12:30 तक के ट्रेडिंग सेशन में शेयर में करीब 4 फीसदी तक की तेजी आई। शेयर ने 308.80 रुपये का इंट्राडे हाई बनाया। वहीं, गुरुवार को स्टॉक 296.85 रुपये पर हाई पर बंद हुआ था।

Advertisement
First Published - November 8, 2024 | 12:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement