facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

उड़ान योजना के तहत करीब 1.1 करोड़ लोगों ने यात्रा की : सिंधिया

Advertisement
Last Updated- December 19, 2022 | 3:56 PM IST
sindhiya

सरकार ने आज राज्यसभा में कहा कि उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना के तहत अब तक 2.15 लाख से अधिक उड़ानों का संचालन किया गया है। इसके तहत करीब 1.1 करोड़ लोगों ने यात्रा की है। नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब में यह जानकारी दी। नागर विमानन मंत्रालय ने क्षेत्रीय हवाई संपर्क बढ़ाने और आम जनता के लिए हवाई यात्रा को वहनीय बनाने के उद्देश्य से 2016 में क्षेत्रीय संपर्क योजना (आरसीएस) ‘उड़ान’ की शुरूआत की थी।

मंत्री ने बताया कि उड़ान योजना के तहत अब तक 1.1 करोड़ से अधिक लोगों ने हवाई सफर किया है। इस योजना के तहत 70 हवाईअड्डों को जोड़ते हुए 453 मार्गों पर परिचालन शुरु किया गया है और 2.15 लाख से अधिक उड़ानों का संचालन किया जा चुका है।

मंत्रालय के अनुसार यह योजना, ‘टियर-2 और टियर-3’ शहरों को किफायती हवाई किरायों पर संपर्क प्रदान कराने में सफल रही है और इस योजना ने आम जनता का यात्रा करने का तरीका बदल दिया है। मंत्रालय के अनुसार, यह योजना अधिसूचना की तिथि से 10 वर्ष की अवधि के लिए लागू है और इस दौरान 1000 उड़ान मार्गों को परिचालित करने का लक्ष्य रखा है।

Advertisement
First Published - December 19, 2022 | 3:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement