facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ACC ने सहायक कंपनी की बाकी हिस्सेदारी खरीदी, किए खर्च 775 करोड़ रुपये

Advertisement

एशियन कंक्रीट्स पहले एसीसी की सहायक कंपनी थी, जिसमें एसीसी की 45 फीसदी हिस्सेदारी पहले से थी।

Last Updated- January 08, 2024 | 11:00 PM IST
Adani Green Energy जुटाएगी 40.9 करोड़ डॉलर, फंड का यहां करेगी इस्तेमाल, Adani Green Energy will raise $409 million, will use the funds here

अदाणी समूह प्रवर्तित एसीसी लिमिटेड ने सोमवार को ऐलान किया कि उसने एशियन कंक्रीट्स ऐंड सीमेंट्स की बाकी 55 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण 775 करोड़ रुपये के एंटरप्राइज वैल्यू पर कर लिया। एशियन कंक्रीट्स पहले एसीसी की सहायक कंपनी थी, जिसमें एसीसी की 45 फीसदी हिस्सेदारी पहले से थी। एसीसी ने पहली बार साल 2010 में एशियन कंक्रीट्स में निवेश किया था।

कंपनी ने अपने बयान में कहा कि उसने एशियन कंक्रीट्स की बाकी 55 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण मौजूदा प्रवर्तकों से किया है, जिसके परिणामस्वरूप अब उसके पास एशियन कंक्रीट्स का पूरा स्वामित्व है। 775 करोड़ रुपये की एंटरप्राइज वैल्यू में 35 करोड़ रुपये की नकदी व नकदी समकक्ष शामिल है। एशियन कंक्रीट्स के पास हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में 13 लाख टन सालाना सीमेंट निर्माण की क्षमता है, वहीं उसकी सहायक एशियन फाइन सीमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के पास पंजाब के राजपुरा में 15 लाख टन सालाना सीमेंट निर्माण की क्षमता है।

Also read: इंसेंटिव जारी रखे जाने की खबर से Sula Vineyards के शेयरों में तेजी

कंपनी ने अपने बयान में कहा, एसीसी का मौजूदा समय में नालागढ़ यूनिट के साथ पूरा इंतजाम है, राजपुरा संयंत्र की 15 लाख टन सालाना अतिरिक्त क्षमता रणनीतिक तौर पर तीन राज्यों हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के बड़े ग्राहक आधार की मांग पूरी करेगी। एसीसी और अंबुजा सीमेंट्स राजपुरा प्लांट को सहारा देने के लिए पर्याप्त क्लिंकर की प्रोसेसिंग करती है, जिसमें उसका भविष्य का विस्तार शामिल है।

एसीसी ने कहा कि पूरे अधिग्रहण की फंडिंग आंतरिक संग्रह से हुई और इससे एसीसी और मूल कंपनी अंबुजा सीमेंट्स को आकर्षक उत्तर भारत के बाजार में अग्रणी स्थिति बनाए रखने में और मजबूती मिलेगी। बढ़ी हिस्सेदारी के साथ अदाणी की सीमेंट की कुल क्षमता (एसीसी व अंबुजा सीमेंट्स समेत) अब 7.74 करोड़ टन सालाना है।

Advertisement
First Published - January 8, 2024 | 11:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement