facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ACC Q4 results: अदाणी की सीमेंट कंपनी का नेट प्रॉफिट 216% उछला, निवेशकों के लिए डिविडेंड का एलान

Advertisement

ACC Q4 results: बीएसई पर एसीसी लिमिटेड का शेयर (ACC Share) आज यानी गुरुवार को 0.65 प्रतिशत या 16.60 रुपये बढ़कर 2,573 रुपये पर बंद हुआ।

Last Updated- April 25, 2024 | 4:23 PM IST
Cement sector companies q3 results

ACC Q4 results: अदाणी ग्रुप की सीमेंट बनाने वाली कंपनी एसीसी लिमिटेड (ACC Limited) ने वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही के नतीजों का गुरुवार को एलान कर दिया। कंपनी ने मार्च तिमाही में 748.54 करोड़ का नेट प्रॉफिट कमाया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 236.57 करोड़ के मुकाबले 216 प्रतिशत ज्यादा है।

एसीसी सीमेंट (ACC Cement) का वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में ऑपरेशंस से रेवेन्यू भी सालाना आधार पर 12.67 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 5,398.11 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 4,790.77 करोड़ रुपये था।

एसीसी सीमेंट की बिक्री में भी इजाफा

बीती तिमाही के दौरान कंपनी की कंसोलिडेट बिक्री वॉल्यूम एक साल पहले की समान तिमाही के 8.5 मिलियन टन से बढ़कर 10.4 मिलियन टन हो गई। वहीं, वित्त वर्ष 2023-24 में बिक्री की वॉल्यूम 30.7 मिलियन टन से बढ़कर 36.9 मिलियन टन हो गई।

इसके अलावा अदाणी ग्रुप का कंपनी की इंटरेस्ट से पहले इनकम, टैक्स, डेप्रिसिएशन और ऋणमुक्ति (EBITDA) भी मार्च तिमाही में 79.5 प्रतिशत बढ़कर 837 करोड़ रुपये हो गया। यह एक साल पहले की इसी अवधि में 467 करोड़ रुपये था।

निवेशकों के लिए डिविडेंड का एलान

एसीसी के बोर्ड मंडल ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 10 रुपये के फेस वेल्यू और पूरी तरह भुगतान वाले हर इक्विटी शेयर पर 7.50 के डिविडेंड की सिफारिश की है।

कंपनी ने डिविडेंड के लिए शुक्रवार, 14 जून 2024 को ‘रिकॉर्ड तिथि’ के रूप में तय किया है। एसीसी ने कहा कि डिविडेंड, यदि शेयरधारकों द्वारा आगामी एजीएम में घोषित किया जाता है, तो 1 जुलाई 2024 को या उसके बाद भुगतान किया जाएगा।

बीएसई पर एसीसी लिमिटेड का शेयर (ACC Share) आज यानी गुरुवार को 0.65 प्रतिशत या 16.60 रुपये बढ़कर 2,573 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी ने क्या कहा ?

एसीसी लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अजय कपूर (ACC Limited CEO) ने कहा, “हमारे ग्राहकों के विश्वास और दक्षता में सुधार, ग्रीन एनर्जी में निवेश के साथ एक स्थायी भविष्य के निर्माण के लिए हमारी प्रतिबद्धता ने हमारी सफलता को आगे बढ़ाया है और हम पहले से भी अधिक मजबूत होकर उभरे हैं।”

Advertisement
First Published - April 25, 2024 | 3:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement