facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

­Accenture ने 16.7 अरब डॉलर का राजस्व कमाया

Advertisement

विदेशी मुद्रा प्रभाव रहा नकारात्मक, तीसरी तिमाही में 16.9-17.5 अरब डॉलर राजस्व की उम्मीद

Last Updated- March 20, 2025 | 10:48 PM IST
एक्सेंचर को 1 अरब डॉलर के GenAI सौदों में कैसे मिली सफलता, How did Accenture manage to secure $1 billion worth of GenAI deals?

सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवा और परामर्शक कंपनी एक्सेंचर का दिसंबर-फरवरी की अवधि में राजस्व सालाना आधार पर पांच प्रतिशत बढ़कर 16.7 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। यह कंपनी के 16.2 अरब डॉलर से 16.8 अरब डॉलर के अनुमान के अनुरूप है। आयरलैंड मुख्यालय वाली इस कंपनी ने अपने पूरे साल के राजस्व वृद्धि परिदृश्य की निचली सीमा को स्थानीय मुद्रा में पहले के 4 से 7 प्रतिशत से 5 से 7 प्रतिशत कर दिया है। एक्सेंचर सितंबर-अगस्त वित्त वर्ष का अनुसरण करती है।

वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के लिए राजस्व 16.66 अरब डॉलर रहा, जो अमेरिकी डॉलर में पांच प्रतिशत और स्थानीय मुद्रा में 8.5 प्रतिशत की वृद्धि है। कंपनी ने एक नियामकीय सूचना में कहा, ‘तिमाही के दौरान विदेशी मुद्रा प्रभाव लगभग नकारात्मक 3.0 प्रतिशत था, जबकि कंपनी की पहली तिमाही की जारी आय में नकारात्मक 2.5 प्रतिशत की धारणा दी गई थी।’ एक्सेंचर को 2024-25 की तीसरी तिमाही में 16.9 अरब डॉलर से 17.5 अरब डॉलर के बीच राजस्व की उम्मीद है। तिमाही के अंत में वैश्विक स्तर पर कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 8,01,000 से अधिक थी।

 

Advertisement
First Published - March 20, 2025 | 10:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement