facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Accenture डेटा और AI में करेगी 3 अरब डॉलर निवेश, 80 हजार लोगों की होगी भर्ती

Advertisement

कंपनी का एआई अनुभव दुनिया भर में 1,450 पेटेंट और पेटेंट के लंबित आवेदनों तक फैला हुआ है।

Last Updated- June 13, 2023 | 10:37 PM IST
Accenture unveils $4 bn share buyback as AI powers strong quarterly revenue एक्सेंचर ने की 4 अरब डॉलर के शेयर बायबैक की घोषणा, AI के दम पर रेवेन्यू बढ़ा

एक्सेंचर (Accenture) ने आज घोषणा की कि वह अगले तीन वर्षो में डेटा और एआई (AI) में 3 अरब डॉलर का निवेश करेगी। कंपनी यह कवायद इसलिए कर रही है ताकि वह सभी उद्योगों के अपने ग्राहकों को तेजी से और जिम्मेदारीपूर्वक आगे बढ़ने में मदद कर सके तथा कंपनियां अधिक वृद्धि, दक्षता और लचीलापान पाने के लिए एआई का भी उपयोग कर सके।

यह निवेश एआई में एक्सेंचर के दशक से अधिक पुराने अनुभव पर आधारित है। कंपनी का एआई अनुभव दुनिया भर में 1,450 पेटेंट और पेटेंट के लंबित आवेदनों तक फैला हुआ है। इसमें मार्केटिंग से खुदरा और सुरक्षा से लेकर विनिर्माण तक शामिल है।

एक्सेंचर की चेयरमैन और मुख्य कार्याधिकारी जूली स्वीट ने कहा, ‘एआई के प्रति सभी क्षेत्रों को रुचि है और हम जो डेटा और एआई में निवेश कर रहे हैं उससे हमारे ग्राहकों को काफी मदद मिलेगी। इससे हमारे ग्राहकों को रुचि से कार्रवाई से लेकर मूल्य तक और व्यावसायिक मामलों को जिम्मेदार तरीके से निपटाने में भी सहायता होगी।’

80 हजार लोगों की भर्तियां की जाएगी

3 अरब डॉलर के निवेश का एक हिस्सा अधिग्रहण और प्रशिक्षण के माध्य से 80 हजार लोगों की भर्तियां करने में की जाएगी। उद्योगों के नए समाधान के लिए डेटा और एआई का विस्तार किया जा रहा है। एंटरप्राइज प्लेटफॉर्मों के लिए एआई रणनीति प्रदान करने के लिए एआई नैविगेटर शुरू की जा रही है और जेनरेटिव और अन्य एआई के लिए मूल्य को बढ़ाने के लिए सेंटर फॉर एडवांस्ड एआई शुरू की जा रही है।

हालांकि, कंपनी ने भारत में निवेश के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं दी। वितरण केंद्र के हिसाब से भारत विश्व में सबसे महत्त्वपूर्ण है। भारत में एक्सेंचर के 3 लाख से अधिक कर्मचारी हैं।

इस साल मार्च में कंपनी ने एक जेनरेटिव एआई और लार्ज लैंग्वेज मॉडल (एलएलएम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) बनाने की घोषणा की थी। इसमें 1,600 पेशेवर जेनरेटिव एआई के लिए थे और 40,000 से अधिक ऐक्सेंचर के डेटा और एआई पेशेवर इसका लाभ उठा रहे थे।

छह साल पहले एक्सेंचर ने अपने जिम्मेदार एआई ढांचे को तैयार किया था। यह अब एक्सेंचर ग्राहकों के लिए अपना काम कैसे करता है इसका हिस्सा बन गया है।

Advertisement
First Published - June 13, 2023 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement