facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Actis ने खरीदा स्ट्राइड का सौर ऊर्जा कारोबार

Advertisement

Actis ने सात राज्यों में फैले 371 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना पोर्टफोलियो के अधिग्रहण के साथ भारत में अपनी अक्षय ऊर्जा उपस्थिति बढ़ाई

Last Updated- March 24, 2025 | 10:25 PM IST
ACME Solar

निवेश कंपनी ऐक्टिस ने मैक्वेरी ऐसेट मैनेजमेंट से गुजरात स्थित स्ट्राइड क्लाइमेट इन्वेस्टमेंट्स में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। यह भारत में उसका सौर ऊर्जा पोर्टफोलियो है। कंपनी ने प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी है। जानकार सूत्रों के अनुसार इस सौदे का उद्यम मूल्य करीब 32.5 करोड़ डॉलर है। इस सौदे का इक्विटी मूल्य करीब 16.3 करोड़ डॉलर है।

स्ट्राइड के इस पोर्टफोलियो में सात राज्यों के 21 कार्यस्थलों पर 371 मेगावॉट की परिचालनगत सौर परियोजनाएं शामिल हैं और गुजरात में इनकी संख्या अधिक है। बयान के अनुसार इन परिसंपत्तियों के पास केंद्र और राज्य सरकारों और निजी खरीदारों के साथ दीर्घकालिक बिजली खरीद समझौते हैं। ऐक्टिस के लॉन्ग लाइफ इन्फ्रास्ट्रक्चर के प्रमुख, पार्टनर एड्रियन मुकालोव ने कहा, ‘स्ट्राइड का यह अधिग्रहण ऐक्टिस के लॉन्ग लाइफ इन्फ्रास्ट्रक्चर निवेश के दृष्टिकोण के साथ अच्छी तरह से मेल खाता है।’

यह अधिग्रहण भारत में ऐक्टिस की अक्षय ऊर्जा में बढ़ती मौजूदगी में इजाफा करेगा जहां यह पहले से ही ब्लूपाइन एनर्जी और एथेना रिन्यूएबल्स का संचालन करती है। कंपनी ने एशिया में बुनियादी ढांचे और ऊर्जा में 7.1 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है और उसके पास 8 गीगावॉट से अधिक की स्थापित क्षमता है। इसमें 5.5 गीगावॉट की अक्षय ऊर्जा शामिल है। भारत की तीव्र आर्थिक वृद्धि और साल 2030 तक बिजली का 50 प्रतिशत हिस्सा अक्षय ऊर्जा से प्राप्त करने का प्रयास इस क्षेत्र में प्रमुख वैश्विक निवेशकों को आकर्षित कर रहा है। ऐक्टिस के एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर में साझेदार अभिषेक बंसल ने कहा, ‘यह माहौल खास तौर पर ऐक्टिस जैसे निवेशकों के लिए पर्याप्त अवसर पैदा कर रहा है।

Advertisement
First Published - March 24, 2025 | 10:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement