facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अदाणी को श्रीलंका में झटका, श्रीलंकाई सरकार ने पावर से जुड़ी डील की रद्द; अमेरिका में लगे आरोपों को बाद लिया फैसला

Advertisement

बता दें कि श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा डिसानायके ने अदाणी के स्थानीय प्रोजेक्ट्स की जांच शुरू की थी।

Last Updated- January 24, 2025 | 2:06 PM IST
Gautam Adani

श्रीलंका ने अदाणी ग्रुप के साथ बिजली खरीद को लेकर किए गए समझौते को रद्द कर दिया है। यह कदम अदाणी पर अमेरिका में लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद उठाया गया है। इस खबर की पुष्टि शुक्रवार को न्यूज एजेंसी AFP ने की, जिसमें देश के ऊर्जा मंत्रालय के सूत्रों का हवाला दिया गया।

श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने अदाणी के स्थानीय प्रोजेक्ट्स की जांच शुरू की थी। यह कदम उस समय उठाया गया जब पिछले साल अदाणी ग्रुप के संस्थापक गौतम अडानी पर अमेरिका में रिश्वतखोरी के आरोप लगे थे।

मई 2024 में, पिछली सरकार ने अदाणी के एक पवन ऊर्जा संयंत्र से, जो अभी श्रीलंका के उत्तर-पश्चिम में बनना बाकी है, $0.0826 प्रति किलोवॉट की दर से बिजली खरीदने पर सहमति जताई थी। हालांकि, वर्तमान सरकार ने इस महीने की शुरुआत में यह फैसला किया कि वह इस समझौते को आगे नहीं बढ़ाएगी। बावजूद इसके, प्रोजेक्ट की समीक्षा अभी भी जारी रहेगी।

पूरे प्रोजेक्ट को रद्द नहीं किया गया है

एक सोर्स ने न्यूज एजेंसी AFP के हवाले से कहा, “सरकार ने पावर पर्चेज एग्रीमेंट को रद्द कर दिया है, लेकिन प्रोजेक्ट को रद्द नहीं किया है। पूरे प्रोजेक्ट की समीक्षा करने के लिए एक समिति नियुक्त की गई है।”

मई 2024 में, पिछली सरकार ने श्रीलंका के उत्तर-पश्चिम में एक अदाणी पवन ऊर्जा संयंत्र से प्रति किलोवाट $0.0826 पर बिजली खरीदने पर सहमति जताई थी, जो अभी तक नहीं बनाया गया है। हालांकि, वर्तमान प्रशासन ने इस महीने की शुरुआत में एग्रीमेंट को रद्द करने का निर्णय लिया, लेकिन प्रोजेक्ट की समीक्षा की जाएगी।

AFP की रिपोर्ट के अनुसार, ऊर्जा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि श्रीलंकाई सरकार ने पवन ऊर्जा परियोजना की फिर से समीक्षा करने के लिए एक समिति बनाई है, लेकिन इसे रद्द नहीं किया गया है। इस समझौते का श्रीलंका में विरोध किया गया था। लोगों का कहना था कि छोटे नवीकरणीय प्रोजेक्ट्स कम दामों पर बिजली बेच रहे हैं।

अदाणी के प्रस्तावित 484 मेगावाट पवन संयंत्र, जो मन्नार और पूनरीयन क्षेत्रों में होने वाला था, को पर्यावरणीय चिंताओं के कारण श्रीलंकाई सुप्रीम कोर्ट में अलग से चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement
First Published - January 24, 2025 | 1:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement