facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अदाणी ने किया एयर वर्क्स का अधिग्रहण

Advertisement

400 करोड़ रुपये के मूल्यांकन पर सौदा, भारतीय विमानन उद्योग के विस्तार को मिलेगा समर्थन

Last Updated- December 23, 2024 | 10:56 PM IST
Adani Group

अदाणी समूह की कंपनी अदाणी डिफेंस सिस्टम्स ऐंड टेक्नोलॉजीज (एडीएसटीएल) ने 400 करोड़ रुपये के मूल्यांकन पर एयर वर्क्स में 85.8 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए समझौता किया है। एयर वर्क्स विमान रखरखाव, मरम्मत और देखभाल (एमआरओ) क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी निजी क्षेत्र की कंपनी है।

एडीएसटीएल के बयान में कहा गया है कि एयर वर्क्स होसुर, मुंबई और कोच्चि की अपनी इकाइयों से छोटे आकार वाले एवं टर्बोप्रॉप विमानों के साथ-साथ रोटरी विमानों के रखरखाव का काम करती है। इसे दुनिया के 20 से अधिक देशों के नागर विमानन प्राधिकरणों से नियामकीय मंजूरी मिली हुई है।

एयर वर्क्स के पास 1,300 से अधिक कर्मियों का कार्यबल है। यह वाणिज्यिक और रक्षा विमानों के एमआरओ कार्यों का प्रबंधन करती है। भारतीय कंपनियों ने पिछले दो वर्षों में लगभग 1,500 वाणिज्यिक विमानों का ऑर्डर दिया है। इसके लिए देश में मौजूदा एमआरओ सेवाओं के बड़े स्तर पर विस्तार की आवश्यकता होगी।

अदाणी एयरपोर्ट्स के निदेशक जीत अदाणी ने कहा, ‘भारतीय विमानन उद्योग अब वैश्विक स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा उद्योग है और आने वाले वर्षों में 1,500 से अधिक विमानों को शामिल करने जा रहा है। यह वृद्धि देश के हर कोने को हवाई संपर्क से जोड़ने के सरकार के नजरिये से मेल खाती है जिससे विमानन सेवाओं में अभूतपूर्व अवसर पैदा होते हैं।’

Advertisement
First Published - December 23, 2024 | 10:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement