facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Acquisitions: इंजीनियरिंग, विनिर्माण क्षेत्र का पोर्टफोलियो बढ़ा रहा अदाणी समूह

Advertisement

2030 तक 100 अरब डॉलर निवेश योजना के तहत अदाणी समूह ने निर्माण और इंजीनियरिंग क्षमताओं को बढ़ाने के लिए प्रमुख अधिग्रहण किए

Last Updated- November 20, 2024 | 10:00 PM IST
Adani Airports IPO:

अरबपति अदाणी परिवार आईटीडी सीमेंटेशन और पीएसपी प्रोजेक्ट्स का अधिग्रहण करके खुद का (इन-हाउस) निर्माण और इंजीनियरिंग तंत्र तैयार कर रहा है। साथ ही वह सक्रिय रूप से अतिरिक्त अधिग्रहण के अवसरों की तलाश भी कर रहा है। बैंकरों ने यह जानकारी दी है।

साल 2030 तक अपनी 100 अरब डॉलर की निवेश योजना के तहत अहमदाबाद के इस समूह ने धारावी पुनर्विकास, गंगा एक्सप्रेसवे, मुंबई में एक विशाल कन्वेंशन सेंटर और हवाई अड्डों सहित बड़े स्तर पर कई निर्माण परियोजनाएं शुरू की हैं। इन परियोजनाओं के लिए इन-हाउस इंजीनियरिंग और निर्माण विशेषज्ञता की दरकार होती है। इसलिए समूह ने अक्टूबर में आईटीडी सीमेंटेशन, पीएसपी प्रोजेक्ट्स सहित हालिया अधिग्रहण किए हैं। बैंकरों का कहना है कि समूह परिवार कार्यालय के जरिए अन्य अवसरों पर विचार कर सकता है।

चालू वित्त वर्ष में पूंजीगत व्यय के रूप में 67,000 करोड़ रुपये का निवेश कर रही अदाणी एंटरप्राइजेज के अधिकारियों ने कहा था कि ये अधिग्रहण इन-हाउस क्षमता का निर्माण करने के लिए हैं।

अदाणी समूह के सीएफओ जुगेशिंदर (रॉबी) सिंह ने सितंबर तिमाही के परिणामों के बाद आईटीडी सीमेंटेशन के अधिग्रहण का जिक्र करते हुए विश्लेषकों को बताया ‘अदाणी इन्फ्रा (इंडिया), जो हमारी निर्माण शाखा है, आईटीडी सीमेंटेशन खरीद रही है, क्योंकि हमारे पूंजीगत व्यय में वृद्धि को देखते हुए उन्हें अपना निर्माण का पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने की जरूरत है और चूंकि वे समूह की विभिन्न कंपनियों को निर्माण का आश्वासन प्रदान कर रहे हैं, इसलिए वे लगातार अपना पारिस्थितिकी तंत्र बढ़ा रहे और अपनी क्षमता का निर्माण कर रहे हैं।’

अक्टूबर में अदाणी समूह की रीन्यू एक्जिम डीएमसीसी, जो दुबई की निजी कंपनी है, ने इंजीनियरिंग और निर्माण कंपनी आईटीडी सीमेंटेशन इंडिया में इसके प्रवर्तकों से 3,204 करोड़ रुपये की राशि में 46.64 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की थी। यह अधिग्रहण समूह की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स द्वारा सीके बिड़ला समूह से ओरिएंट सीमेंट में 8,100 करोड़ रुपये के इक्विटी मूल्यांकन पर 47 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने के कुछ दिनों के भीतर किया गया था।

ये सौदे दोनों पक्षों के लिए फायदेमंद है। पीएसपी प्रोजेक्ट्स के अधिकारियों ने कहा कि अदाणी के अधिग्रहण से उन्हें उम्मीद है कि उनकी ऑर्डर बुक मौजूदा 6,500 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़ जाएगी क्योंकि अदाणी के पोर्टफोलियो वाली कंपनियां रक्षा, हवाईअड्डों और बुनियादी ढांचे में कई परियोजनाएं शुरू कर रही हैं। कंपनी के अधिकारियों ने बुधवार को विश्लेषकों के साथ बातचीत में कहा कि पीएसपी प्रोजेक्ट्स कांडला में अदाणी समूह की औद्योगिक परियोजनाओं और मुंबई के धारावी में नई इमारतों के निर्माण की दौड़ में शामिल होगी।

 

Advertisement
First Published - November 20, 2024 | 10:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement