facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Group पर बड़ा अपडेट, दुबई की रियल्टी कंपनी के साथ डील की तैयारी

Advertisement

अदाणी ग्रुप दुबई स्थित डेवलपर की भारतीय यूनिट को संभावित $1.4 अरब डॉलर के एंटरप्राइज वैल्यू पर खरीदने के लिए एडवांस बातचीत कर रहे हैं।

Last Updated- March 20, 2025 | 1:04 PM IST
Adani
Representational Image

अरबपति गौतम अदाणी दुबई स्थित डेवलपर एम्मार (Emaar) ग्रुप की भारतीय यूनिट को संभावित $1.4 अरब डॉलर के एंटरप्राइज वैल्यू पर खरीदने के लिए एडवांस बातचीत कर रहे हैं। ब्लूमबर्ग की ​एक रिपोर्ट में इस मामले से जुड़े लोगों ने यह जानकारी दी है। इस डील से एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति को रियल एस्टेट में विस्तार करने में मदद करेगा।

यह जानकारी निजी है इसलिए पहचान जाहिर न करने की शर्त पर मामले से जुड़े लोगों ने कहा कि अदाणी परिवार और एम्मार (Emaar) एक ट्रांजैक्शन के स्ट्रक्चर पर चर्चा कर रहे हैं, जिसमें एक अनलिस्टेड अदाणी यूनिट करीब $400 मिलियन की इक्विटी डाल सकती है। यह डील अप्रैल में जल्द से जल्द हो सकती है। हालांकि डील की कोई गारंटी नहीं है क्योंकि बातचीत जारी है।

एम्मार (Emaar) ने जनवरी में कहा था कि वह एम्मार इंडिया लिमिटेड (Emaar India Ltd) में हिस्सेदारी की संभावित बिक्री के बारे में भारत में कुछ समूहों, जिनमें अदाणी भी शामिल हैं, के साथ बातचीत कर रहा है।

ALSO READ | Adani की एंट्री से केबल कंपनियों में खलबली, KEI और Polycab के शेयरों को लगा करंट; 15% तक लुढ़के

पोर्टफोलियो को मिलेगा बूस्ट

एम्मार (Emaar) यूनिट का अधिग्रहण भारत में अदाणी के रियल एस्टेट पोर्टफोलियो को बढ़ाएगा। उसकी वेबसाइट के मुताबिक कंपनी 2.4 करोड़ वर्ग फुट प्रॉपर्टी कवर करती है। इसके अलावा 6.1 करोड़ वर्ग फुट अंडर डेवलपमेंट है।

ब्लूमबर्ग न्यूज़ ने इस महीने रिपोर्ट दी कि अदाणी परिवार की रियल एस्टेट यूनिट मुंबई में अनुमानित 36,000 करोड़ रुपये की सबसे बड़ी आवास परियोजनाओं में से एक को फिर से डेवलप करने के लिए शीर्ष बोलीदाता के रूप में उभरी है।

अदाणी मुंबई की धारावी स्लम, जो दुनिया की सबसे बड़ी स्लम बस्तियों में से एक है और हॉलीवुड फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर की पृष्ठभूमि है, को भी फिर से विकसित करने में लगे हैं। एम्मार इंडिया (Emaar India) नई दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान सहित स्थानों में आवासीय और कमर्शल प्रोजेक्ट्स डेवलप कर रही है।

Advertisement
First Published - March 20, 2025 | 1:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement