facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani bribery row: अदाणी मामले से पैदा हुई स्थिति से निपटने को लेकर आश्वस्त हैं- अमेरिका

Advertisement

‘व्हाइट हाउस’ की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने गुरुवार को अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रशासन अदाणी के खिलाफ लगे आरोपों से अवगत है।

Last Updated- November 22, 2024 | 9:59 AM IST
Gautam Adani
Gautam Adani

अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने कहा है कि भारत और अमेरिका के संबंध मजबूत नींव पर टिके हैं तथा वह भारतीय अरबपति गौतम अदाणी पर लगे रिश्वतखोरी के आरोपों से पैदा हुई स्थिति से निपटने को लेकर आश्वस्त है।

‘व्हाइट हाउस’ की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने गुरुवार को अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रशासन अदाणी के खिलाफ लगे आरोपों से अवगत है। अदाणी पर अमेरिकी अभियोजकों ने भारत में सौर बिजली अनुबंध हासिल करने के लिए अनुकूल शर्तों के बदले भारतीय अधिकारियों को 26.5 करोड़ डॉलर (लगभग 2,200 करोड़ रुपये) की रिश्वत देने में कथित तौर पर शामिल होने का आरोप लगाया है।

पियरे ने कहा, ‘‘जाहिर है कि हम इन आरोपों से अवगत हैं और मैं आपको अदाणी समूह पर लगे आरोपों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए एसईसी (प्रतिभूति और विनिमय आयोग) और डीओजी (न्याय विभाग) से संपर्क करने के लिए कहूंगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका और भारत के संबंधों के बारे में मैं यही कहूंगी कि हमारा मानना ​​है कि ये संबंध हमारे लोगों के आपसी संबंधों और कई वैश्विक मुद्दों को लेकर सहयोग पर आधारित एक बेहद मजबूत नींव पर टिके हैं।’’

प्रेस सचिव ने कहा, ‘‘हमारा मानना है और हमें भरोसा है कि हम इस मुद्दे को उसी तरह सुलझा लेंगे, जैसे कि हमने अन्य मुद्दों को सुलझाया है। इनके (आरोपों के बारे में) बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए आप एसईसी और डीओजे से सीधे बात कर सकते हैं लेकिन हमारा मानना है कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध एक मजबूत नींव पर बने हैं।’’

Advertisement
First Published - November 22, 2024 | 9:59 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement