facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Crisis: नॉर्वे वेल्थ फंड ने अदाणी ग्रुप में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेची

Advertisement

सॉवरेन वेल्थ फंड ने बताया कि उसने वर्ष 2014 के बाद से अदाणी समूह की 5 कंपनियों में विनिवेश किया था और वर्ष 2022 के अंत तक उसके पास अदाणी समूह की तीन कंपनियों में हिस्सेदारी बची थी।

Last Updated- February 09, 2023 | 6:37 PM IST
Adani Group Share
PTI

हिंडनबर्ग रिपोर्ट के आने के बाद से अदाणी ग्रुप की मुसीबतें थमने का नाम ही नहीं ले रही है। नॉर्वे के 1.35 अरब डॉलर के सॉवरेन वेल्थ फंड (sovereign wealth fund) ने गुरुवार को बताया कि उसने हाल के हफ्तों में भारत के अदाणी समूह से संबंधित कंपनियों में अपनी पूरी हिस्सेदारी को बेच दिया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

ESG रिस्क मॉनिटरिंग फंड के प्रमुख क्रिस्टोफर राइट ने एक समाचार सम्मेलन में कहा, ‘हम कई वर्षों से इन मुद्दों (ESG मुद्दों पर) को लेकर अदाणी समूह पर नजर रखे हुए थे, विशेष रूप से पर्यावरणीय जोखिमों से निपटने के मुद्दों पर।’

इस सॉवरेन वेल्थ फंड ने बताया कि उसने वर्ष 2014 के बाद से अदाणी समूह की 5 कंपनियों में विनिवेश किया था और वर्ष 2022 के अंत तक उसके पास अदाणी समूह की तीन कंपनियों में हिस्सेदारी बची थी।

क्रिस्टोफर ने बताया कि साल के अंत से, हमने अदाणी समूह की कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी फिर से घटा ली। अब हमारा अदाणी समूह में कोई निवेश नहीं है।

इस बीच ग्लोबल इनवेस्टेबिल मार्केट इंडेक्स (MSCI) ने इस ग्रुप के शेयरों के स्टेटस का रिव्यू करने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें : Equity mutual funds में जनवरी में निवेश चार महीने के उच्चस्तर पर

इन नेगेटिव खबरों के बीच आज के कारोबार में समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 20 फीसदी गिए गए। अदाणी समूह की लगभग नौ कंपनियां लाल निशान में कारोबार कर रही थीं, जबकि एक कंपनी हरे निशान पर कारोबार कर रही थी।

Advertisement
First Published - February 9, 2023 | 6:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement