facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Adani Electricity: बिजली वितरण कंपनियों की रैंकिंग में अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई टॉप पर

Advertisement

बिजली मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, 55 वितरण कंपनियों में से 14 को उच्चतम ए प्लस रेटिंग प्राप्त हुई।

Last Updated- March 11, 2024 | 8:45 PM IST
Adani Electricity: Fitch assigns 'BBB' rating to Adani Electricity Mumbai, its $2 billion note program

बिजली वितरण कंपनियों की 2022-23 के लिए प्रदर्शन रैंकिंग में अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। सोमवार को जारी बयान के अनुसार, केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह द्वारा जारी बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) की एकीकृत रेटिंग के 12वें संस्करण में टॉरेंट पावर, सूरत दूसरे और टॉरेंट पावर, अहमदाबाद तीसरे स्थान पर हैं।

बिजली मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, 55 वितरण कंपनियों में से 14 को उच्चतम ए प्लस रेटिंग प्राप्त हुई। गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश की इकाइयां ए प्लस/ए श्रेणी में थीं। मंत्रालय ने कहा कि कुल मिलाकर, जिन 55 वितरण कंपनियों को रेटिंग दी गई है, उनमें से 14 को ए प्लस, चार को ए, सात को बी, 13 को बी-, 11 को सी और छह को सी- रेटिंग मिली है। किसी भी वितरण कंपनियों को डी की निम्नतम रेटिंग प्राप्त नहीं हुई है।

इसके अलावा, दो निजी इकाइयों- टीपीएनओडीएल (ओडिशा) और डीएनएचडीपीडीसीएल (दादर, नगर और हवेली, दमन और दीव) को भी ए प्लस रेटिंग प्राप्त हुई है। हालांकि, उन्हें मुख्य रैंकिंग सूची में शामिल नहीं किया गया है क्योंकि उन्होंने संचालन के पूरे तीन साल पूरे नहीं किए हैं।

गुजरात की सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली इकाइयों में दक्षिण गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (डीजीवीसीएल) चौथे और उत्तर गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (यूजीवीसीएल) पांचवें स्थान पर है।

Advertisement
First Published - March 11, 2024 | 8:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement