facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

डिस्कॉम में पहले पायदान पर अदाणी इलेक्ट्रिसिटी

Advertisement
Last Updated- April 10, 2023 | 11:26 PM IST
Adani Electricity: Fitch assigns 'BBB' rating to Adani Electricity Mumbai, its $2 billion note program

केंद्र सरकार ने 10 साल पहले बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) की रैंकिंग की कवायद शुरू की थी, उसके बाद से ही गुजरात की सभी 5 डिस्कॉम पहले स्थान पर जगह बनाए हुए हैं। ताजा रैंकिंग में भी गुजरात की डिस्कॉम अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड (एईएमएल) को सबसे ज्यादा अंक मिले हैं, जो मुंबई में अदाणी समूह की डिस्कॉम है।

बिजली वितरण कंपनियों के 11वें सालाना एकीकृत रेटिंग और रैंकिंग में अदाणी इलेक्ट्रिसिटी को ए प्लस ग्रेड के साथ पहला स्थान मिला है और इसे 100 में से सबसे ज्यादा 99.6 अंक मिला है। बिजली मंत्रालय के तहत आने वाला पॉवर फाइनैंस कॉर्पोरेशन (पीएफसी) यह रिपोर्ट प्रकाशित करता है। यह रिपोर्ट मैकिंसी ऐंड कंपनी ने तैयार की है और इस आकलन में 2019-20 से 2021-22 तक 3 वित्तीय वर्षों को शामिल किया गया है।

बहरहाल निचले पायदान पर चल रही डिस्कॉम भी अपनी स्थिति पर बनी हुई हैं। सबसे नीचे की 10 डिस्कॉम में उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना, तमिलनाडु और झारखंड शामिल हैं। ये डिस्कॉम वर्षों से सी माइनस ग्रेड में हैं।

Advertisement
First Published - April 10, 2023 | 11:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement