facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Energy Solutions का मूल्यांकन 18.5 अरब डॉलर; रेवेन्यू 20 प्रतिशत की दर से बढ़ेगा

Advertisement

एईएसएल के पास विविधीकृत पोर्टफोलियो है जिसमें पारेषण और वितरण परिसंपत्तियों के अलावा स्मार्ट मीटरिंग कारोबार शामिल है।

Last Updated- September 22, 2024 | 1:40 PM IST
Adani Energy
Representative Image

अदाणी समूह की बिजली पारेषण इकाई अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) का उद्यम मूल्य 18.5 अरब डॉलर है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, मजबूत कारोबारी वृद्धि के कारण अगले तीन वर्षों में कंपनी के कर-पूर्व लाभ में 29 प्रतिशत की सालाना वृद्धि होने का अनुमान है। एईएसएल के पास विविधीकृत पोर्टफोलियो है जिसमें पारेषण और वितरण परिसंपत्तियों के अलावा स्मार्ट मीटरिंग कारोबार शामिल है।

वैश्विक ब्रोकरेज कंपनी कैंटर फिट्ज़गेराल्ड की रिपोर्ट में कहा गया, “एईएसएल का उद्यम मूल्य 18.5 अरब डॉलर है। हमारा मानना ​​है कि एईएसएल भारत में तेजी से बढ़ते ऊर्जा बाजारों में निवेश करने का एक बहुत ही आकर्षक तरीका है।”

कंपनी का मानना ​​है कि एईएसएल अमेरिका, यूरोप या एशिया में किसी भी अन्य सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली यूटिलिटी/ऊर्जा कंपनी के विपरीत वृद्धि प्रदान करती है।

‘‘हमारा अनुमान है कि पिछले वित्त वर्ष (2023-24) से वित्त वर्ष (2026-27) तक कंपनी का कुल राजस्व औसतन 20 प्रतिशत सालाना की दर से बढ़ेगा और समायोजित ब्याज, कर मूल्यह्रास और परिशोधन पूर्व आय (ईबीआईटीडीए) 28.8 प्रतिशत की सालाना दर से बढ़ेगा।’’ इसकी तुलना में, अन्य प्रतिस्पर्धियों का राजस्व कम एकल अंक में तथा ईबीआईटीडीए मध्यम एकल अंक में बढ़ रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, एईएसएल अपने प्रतिस्पर्धियों की तुलना में काफी तेजी से बढ़ रही है और उनका मानना ​​है कि एईएसएल एक अधिक विविधीकृत कारोबार है।

Advertisement
First Published - September 22, 2024 | 1:40 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement