facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

प्रमोटरों ने खरीदे शेयर, अदाणी एंटरप्राइजेज 2.24 फीसदी चढ़ा

Advertisement

मार्च में अदाणी फैमिली ने पहली बार 1,411 रुपये प्रति शेयर पर बिक्री की थी, वहीं 28 जून को शेयरों की बिक्री 2,331 रुपये पर की गई।

Last Updated- August 22, 2023 | 10:03 PM IST
अदाणी समूह ने हिंडनबर्ग के दावों को ‘भ्रामक’ बताकर खारिज कियाHindenburg-Adani Case: Adani Group rejects Hindenburg's claims as 'misleading

अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर मंगलवार को 2.24 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 2,697 रुपये पर पहुंच गया क्योंकि समूह की प्रवर्तक इकाइयों ने पिछले कुछ दिनों में बाजार से 6,347 करोड़ रुपये के शेयरों का अधिग्रहण किया है। कंपनी का कुल बाजार मूल्यांकन मंगलवार को बढ़कर 3.07 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

प्रवर्तकों की तरफ से 2.22 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण उनकी तरफ से अदाणी एंटरप्राइजेज के 9,655 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली के कुछ ही दिनों के भीतर हुआ है। प्रवर्तकों ने इस कंपनी की हिस्सेदारी इस साल मार्च व जून में ऑस्ट्रेलिया में सूचीबद्ध निवेश फर्म जीक्यूजी पार्टनर्स को की थी।

मार्च में अदाणी फैमिली ने पहली बार 1,411 रुपये प्रति शेयर पर बिक्री की थी, वहीं 28 जून को शेयरों की बिक्री 2,331 रुपये पर की गई। इस साल मार्च से शेयरों में सुधार हुआ है क्योंकि प्रवर्तकों ने रकम का इस्तेमाल कर्ज के भुगतान में किया।

जनवरी में हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद यह पहला लेनदेन है जिसमें फैमिली ने कंपनी की 2.22 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। एक विश्लेषक ने कहा, अदाणी समूह के शेयरों में हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद से सुधार हुआ है और प्रवर्तकों की तरफ से हालिया खरीदारी भरोसा बहाल करने का कदम है। कंपनी ने हाल में बॉन्ड निवेशकों के प्रतिनिधिमंडल को अपने मुंद्रा साइट का दौरा कराया ताकि वह कंपनी के कामकाज से रूबरू करा सके और उनके बीच भरोसा बहाल कर सके।

पिछले हफ्ते प्रवर्तकों ने अदाणी पावर की 8.1 फीसदी हिस्सेदारी जीक्यूजी पार्टनर्स को 9,000 करोड़ रुपये में बेची। फैमिली के पोर्टफोलियो में बदलाव प्रतिष्ठित बुनियादी ढांचा परियोजना मसलन नवी मुंबई एयरपोर्ट व गंगा एक्सप्रेसवे को तय समयसीमा से पहले पूरा करने की योजना के बीच हुआ है।

दोनों परियोजनाएं 20-20 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की है। जून तिमाही के नतीजों के बाद अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा था कि ये नतीजे अदाणी समूह के मजबूत परिचालन व वित्तीय कामयाबी को वैधता प्रदान करते हैं।

Advertisement
First Published - August 22, 2023 | 10:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement