facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Enterprises की Q1 कमाई दोगुनी, नए एनर्जी डिवीजन ने दी मजबूती

Advertisement

अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2025 की पहली तिमाही में 25,472.40 करोड़ रुपये का ऑपरेशन रेवेन्यू दर्ज किया

Last Updated- August 01, 2024 | 4:15 PM IST
Adani Group

अदाणी एंटरप्राइजेज की पहली तिमाही की कमाई गुरुवार को दोगुने से भी ज्यादा हो गई। नए एनर्जी डिवीजन में बढ़ोतरी ने कोयला व्यापार में कमजोरी की भरपाई की। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि 30 जून को समाप्त तिमाही में कंसोलिडेटिड नेट प्रॉफिट 674 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,455 करोड़ रुपये (लगभग 174 मिलियन डॉलर) हो गया। यह कंपनी अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी है।

अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2025 की पहली तिमाही में 25,472.40 करोड़ रुपये का ऑपरेशन रेवेन्यू दर्ज किया, जो पिछले साल की इसी अवधि के 23,015.94 करोड़ रुपये से 10.67 प्रतिशत अधिक है।

रेवेन्यू में बढ़ोतरी मुख्य रूप से ANIL (अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड) इकोसिस्टम और एयरपोर्ट्स की मजबूत ऑपरेशनल परफॉरमेंस के कारण हुई।

कंपनी ने एक रिलीज में कहा कि इन कारोबारों का कुल EBITDA में योगदान अब Q1 FY24 में 45 प्रतिशत की तुलना में Q1 FY25 में बढ़कर 62 प्रतिशत हो गया है। एएनआईएल इकोसिस्टम सोलर मैन्युफैक्चरिंग और विंड टर्बाइन कारोबार ने सालाना आधार पर 3.6 गुना की वृद्धि के साथ अब तक का सबसे अधिक 1,642 करोड़ रुपये का EBITDA दर्ज किया है और अब इसके मजबूत ऑपरेशनल परफॉरमेंस के चलते कुल EBITDA में 38 प्रतिशत का योगदान है।

EBITDA में 48 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और यह 4,300 करोड़ रुपये हो गई है। शेयर बाजार में अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 1.76 प्रतिशत बढ़कर 3,225 रुपये पर बंद हुए। इस कीमत पर, शेयर साल की शुरुआत से अब तक (YTD) 10.63 प्रतिशत चढ़ चुका है।

Advertisement
First Published - August 1, 2024 | 4:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement