facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Enterprises Q1 Results: अदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा 44 प्रतिशत उछला, स्टॉक भी चमका

Advertisement

कंपनी ने बताया कि उसका मुनाफा 30 जून 2023 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 44 प्रतिशत बढ़ गया।

Last Updated- August 03, 2023 | 4:52 PM IST
Adani

अदाणी ग्रुप (Adani Group) की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises Profit) ने गुरुवार को जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए। कंपनी ने बताया कि उसका मुनाफा 30 जून 2023 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 44 प्रतिशत बढ़ गया। कंपनी के नए ऊर्जा डिवीजन के शानदार प्रदर्शन से कंपनी का प्रॉफिट बढ़ा है।

अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने गुरुवार को शेयर बाजार को बताया कि कंपनी का कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट अप्रैल-जून तिमाही में सालाना आधार पर 44 फीसदी बढ़कर 674 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले की इसी अवधि में 469 करोड़ रुपये था।

कोयले की कीमतों में गिरावट से फायदा 

कोयले की कीमतों में गिरावट के कारण कंपनी के मुख्य कोयला कारोबार की कमाई में 5 प्रतिशत की मामूली वृद्धि हुई है। वहीं, अदाणी न्यू एनर्जी सेक्टर सात गुना बढ़कर 355 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

बता दें कि कोयले की कीमतें पिछले साल रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थी, जो अब आधी से कम हो गई हैं। रूस पर पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों ने 2022 कोयले की वैश्विक कीमतों को बढ़ा दिया था।

कंपनी ने एक बयान में कहा, कोयले की कीमतों में सुधार और कम मात्रा के कारण कोयला खंड प्रभावित हुआ, जबकि निर्यात मात्रा में वृद्धि के कारण नई ऊर्जा कारोबार में मजबूत प्रदर्शन देखा गया।

कंपनी का रेवेन्यू घटा

इसके अलावा कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में 37.7 प्रतिशत फिसलकर 40,844 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। मुख्य रूप से कंपनी के कोयला खंड में राजस्व में गिरावट के कारण इसमें कमी आई है।

अदाणी एंटरप्राइजेज का स्टॉक चमका

इस बीच, अदाणी एंटरप्राइजेज का स्टॉक (Adani Enterprises Stock Price) गुरुवार के कारोबार में 2.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 61.45 रुपये बढ़कर 2,535 पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - August 3, 2023 | 4:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement