facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Enterprises Q2 Results: 51% घटा अदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा, रेवेन्यू में भी 41% की कमी

Advertisement

अदाणी एंटरप्राइजेज ने वित्त वर्ष 2022-23 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 460.94 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट कमाया था।

Last Updated- November 02, 2023 | 5:05 PM IST
Adani eyes 90 percent EBITDA from infrastructure business

Adani Enterprises Q2 Results: अदाणी ग्रुप (Adani Group) की कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani enterprise) का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 51 प्रतिशत घटकर 227.82 करोड़ रुपये पर आ गया।

अदाणी एंटरप्राइजेज ने वित्त वर्ष 2022-23 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 460.94 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट कमाया था। इस लिहाज से कंपनी का मुनाफा बीती तिमाही में 51 प्रतिशत कम हुआ है।

कंपनी की बीएसई फाईलिंग के अनुसार, खनन कारोबार का घाटा और परिचालन खर्च बढ़ने से कंपनी के मुनाफा में यह कमी आई है। बता दें कि कंपनी के मुनाफे में यह गिरावट अन्य आय के दो गुना होकर 549 करोड़ रुपये रहने के बावजूद आई है।

कंपनी के रेवेन्यू में भी आई गिरावट

वित्त वर्ष 2023-24 की सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू भी कम हो गया। यह पिछले वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 38,175.23 करोड़ रुपये की तुलना में 41 प्रतिशत कम होकर 22,517.33 करोड़ रुपये पर आ गया। यह पिछली तिमाही यानी अप्रैल-जून में 25,438.45 करोड़ रुपये से भी कम है।

कंपनी का परिचालन खर्च आठ प्रतिशत बढ़ा

बीती तिमाही में कंपनी का परिचालन खर्च आठ प्रतिशत बढ़ा है। जुलाई-सितंबर, 2022 में वाणिज्यिक खनन से कंपनी को 132.22 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। यह घाटा चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बढ़कर करीब 340 करोड़ रुपये हो गया है।

अदाणी एंटरप्राइजेज की तरफ से जारी तिमाही नतीजों के अनुसार, मजबूत इनक्यूबेटिंग व्यवसायों के कारण कंपनी का एबिटा (Ebitda) 39 प्रतिशत बढ़कर 2,979 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, FY24 की पहली छमाही में कंपनी का एबिटा 43 फीसदी बढ़कर 5,874 करोड़ रुपये हो गया।

वहीं, पिछले महीने अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने अदाणी ग्रुप (Adani Group) की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा ली है। इससे अदाणी एंटरप्राइजेज में उसकी हिस्सेदारी बढ़कर पांच प्रतिशत से ज्यादा हो गई है।

इस बीच, अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises Share) के शेयर गुरुवार को बीएसई पर 0.14 प्रतिशत या 3 रुपये घटकर 2,214 .90 रुपये पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - November 2, 2023 | 3:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement