facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Enterprises Q3 results: दिसंबर तिमाही में 820 करोड़ का मुनाफा, 42 फीसदी बढ़ा रेवेन्यू

Advertisement
Last Updated- February 14, 2023 | 5:33 PM IST
Adani Green Energy जुटाएगी 40.9 करोड़ डॉलर, फंड का यहां करेगी इस्तेमाल, Adani Green Energy will raise $409 million, will use the funds here
BS

उद्योगपति गौतम अदाणी के समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) ने चालू वित्त वर्ष की दिसंबर, 2022 में समाप्त तीसरी तिमाही में मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी को पिछले साल समान तिमाही में घाटा हुआ था।

कंपनी ने अमेरिकी शॉर्ट सेलर Hindenburg Research की रिपोर्ट में धोखाधड़ी के आरोपों के बाद कमजोर हुए निवेशकों के विश्वास को बहाल करने के लिए कर्ज में कमी लाने की प्रतिबद्धता जताई है।

24 जनवरी को Hindenburg की रिपोर्ट आने के बाद से समूह की लिस्टेड कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (एम कैप) 120 अरब डॉलर घट चुका है।

समूह ने हालांकि आरोपों पर कहा था कि उसने “कोई वित्तीय अनियमितता नहीं की है।”

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि AEL का 2022-23 की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ (consolidated net profit) 820.06 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 11.63 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

कंपनी का राजस्व समीक्षाधीन तिमाही में 42 प्रतिशत बढ़कर 26,612.33 करोड़ रुपये हो गई।

कंपनी के एकीकृत संसाधन प्रबंधन (integrated resource management) ने आमदनी और मुनाफे में सबसे ज्यादा योगदान दिया। इसका टैक्स पूर्व मुनाफा 370 प्रतिशत के उछाल से 669 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी के हवाई अड्डा कारोबार का राजस्व दोगुना हो गया। हालांकि, मुनाफे में सिर्फ 29 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

कंपनी की कुल लागत 37 प्रतिशत बढ़कर 26,171.18 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

Advertisement
First Published - February 14, 2023 | 3:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement